Sun, Nov 1st, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: आज मथुरा में लगेगा मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर; मिलेगी सरकारी योजनाओं और मुफ्त कानूनी मदद की जानकारी

by Tarun Bhardwaj • November 1, 2026
A mega legal aid and service camp will be held in Mathura today

Mathura News: आज मथुरा में लगेगा मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर; मिलेगी सरकारी योजनाओं और मुफ्त कानूनी मदद की जानकारी

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। शहर के डैंपियर नगर स्थित पाञ्चजन्य प्रेक्षागृह में आज सुबह 10 बजे से ‘मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर’ का आयोजन किया जा रहा है। इलाहाबाद हाईकोर्ट, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा), नई दिल्ली और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशा-निर्देशों पर इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ आमजन तक पहुंचाना और पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक (कानूनी) सहायता प्रदान करना है।

मिलेगी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

शिविर में आम नागरिकों की सुविधा के लिए कई प्रमुख विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, कृषि, पुलिस, बैंकिंग और नगर निगम जैसे महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं। इन स्टॉलों के माध्यम से पेंशन योजनाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं, श्रमिक कल्याण, शिक्षा और विभिन्न बैंकिंग योजनाओं की विस्तृत जानकारी और लाभ उपलब्ध कराए जाएंगे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) अनीता सिंह ने जनपद के सभी नागरिकों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य दूरदराज और जरूरतमंद लोगों तक न्याय और सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है, इसलिए अधिक से अधिक लोग सुबह 10 बजे पाञ्चजन्य प्रेक्षागृह पहुंचकर इस मेगा शिविर का लाभ उठाएं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura News: श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर लगी मेटल टेस्टिंग मशीन; बिना काटे-तोड़े होगी दान में मिले सोने-चांदी की जांच

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान ने रचाई शादी ‘शूटआउट एट वडाला’ और ‘कांटे’ फेम निर्देशक संजय गुप्ता का निधन कोतवाली क्षेत्र के घीया मंडी स्थित एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, 12 महीने के निचले स्तर पर पहुंचे भाव श्रीहरिकोटा से GSLV-F18 की सफल उड़ान; इसरो ने लॉन्च किया अगली पीढ़ी का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर लगी मेटल टेस्टिंग मशीन मथुरा में पुलिस ने किया 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की सनसनीखेज हत्या का खुलासा बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की अपकमिंग बायोपिक ‘ईठा’ का ट्रेलर रिलीज