यूनिक समय, मथुरा। मथुरा के वार्ड 64 अंतर्गत कोतवाली क्षेत्र के घीया मंडी इलाके में शनिवार सुबह एक दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह आग स्थानीय निवासी अबरार (टीवी वाले) की दुकान में लगी थी। दुकानदार ने शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट को इस घटना की संभावित वजह बताया है। आग लगने के कारण दुकान के अंदर रखा काफी सामान जलकर नष्ट हो गया। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की सूझबूझ से बची जान हादसे के दौरान दुकान के ठीक ऊपरी मंजिल पर एक किराएदार परिवार रह रहा था, जो आग और धुएं के कारण अंदर ही फंस गया। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद साहसी स्थानीय लोगों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए छत पर सीढ़ी लगाई और सुरक्षित तरीके से परिवार के सभी सदस्यों को बाहर निकाला। लोगों के समय पर उठाए गए इस कदम से एक बड़ा हादसा टल गया। दमकल विभाग ने पाया काबू, जांच जारी घटना की सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। प्रशासन और पुलिस अब आग से हुए कुल नुकसान और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच कर रही है। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Gold Silver Rate Today: MCX और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट; निचले स्तर पर पहुंचे भाव ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]