Sat, Oct 31st, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Gold Silver Rate Today: MCX और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट; निचले स्तर पर पहुंचे भाव

by Tarun Bhardwaj • October 31, 2026
Record drop in gold and silver prices

Gold Silver Rate Today: MCX और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट; निचले स्तर पर पहुंचे भाव

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। कमोडिटी मार्केट में हुई अचानक मुनाफावसूली और बिकवाली के चलते सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमत में लगभग 10,000 रुपये प्रति किलो (5 प्रतिशत) की बड़ी गिरावट देखी गई, जिससे इसका भाव घटकर 1,78,900 रुपये से 1,79,000 रुपये प्रति किलो के दायरे में आ गया।

वहीं, सोने के भाव में भी करीब 4,200 रुपये (3 प्रतिशत) की कमी दर्ज की गई, जिससे सोना 1,38,250 से 1,38,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। यह दोनों कीमती धातुओं का पिछले 12 महीनों में सबसे निचला स्तर है।

सर्राफा बाजार में 24 से 18 कैरेट सोने का नया भाव

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के ताजा अपडेट के अनुसार बाजार में शुद्धता के आधार पर सोने के नए रेट जारी कर दिए गए हैं जिसमें 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,40,000 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट आभूषण सोना 1,28,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 1,05,000 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है तथा 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 1,81,344 रुपये प्रति किलो हो गया है। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना टूटकर 3,880 डॉलर प्रति औंस और चांदी 49 से 49.70 डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर पर आ गई है।

कीमतों में अचानक आई गिरावट के मुख्य कारण

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार इस भारी गिरावट के पीछे कई वैश्विक और आर्थिक कारण जिम्मेदार हैं जिसमें निवेशकों द्वारा बड़े स्तर पर मुनाफा निकालने से बाजार पर दबाव बढ़ना, अमेरिका के बेहतर जीडीपी आंकड़े, मजबूत होता अमेरिकी डॉलर और यूएस ट्रेजरी यील्ड में उछाल तथा अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को लेकर सख्त रुख की चर्चाओं से निवेशकों का रुझान सोने से हटकर अन्य परिसंपत्तियों की ओर बढ़ना शामिल है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: GSLV-F18 Launch: श्रीहरिकोटा से GSLV-F18 की सफल उड़ान; इसरो ने लॉन्च किया अगली पीढ़ी का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

‘शूटआउट एट वडाला’ और ‘कांटे’ फेम निर्देशक संजय गुप्ता का निधन कोतवाली क्षेत्र के घीया मंडी स्थित एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, 12 महीने के निचले स्तर पर पहुंचे भाव श्रीहरिकोटा से GSLV-F18 की सफल उड़ान; इसरो ने लॉन्च किया अगली पीढ़ी का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर लगी मेटल टेस्टिंग मशीन मथुरा में पुलिस ने किया 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की सनसनीखेज हत्या का खुलासा बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की अपकमिंग बायोपिक ‘ईठा’ का ट्रेलर रिलीज बदरीनाथ से लौट रहा ट्रांस भारत कंपनी का हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास हादसे का शिकार