Sat, Oct 31st, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Sanjay Gupta: ‘शूटआउट एट वडाला’ और ‘कांटे’ फेम निर्देशक संजय गुप्ता का आकस्मिक निधन; फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

by Tarun Bhardwaj • October 31, 2026
Sudden demise of director Sanjay Gupta

Sanjay Gupta: ‘शूटआउट एट वडाला’ और ‘कांटे’ फेम निर्देशक संजय गुप्ता का आकस्मिक निधन; फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के जाने-माने निर्देशक और निर्माता संजय गुप्ता का 30 अक्टूबर 2026 की रात मुंबई स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वर्सोवा पुलिस थाना क्षेत्र स्थित अपने आवास पर देर रात संतुलन बिगड़ने और गिर जाने के कारण यह हादसा हुआ। 31 अक्टूबर की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही बॉलीवुड और प्रशंसकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई।

सिर में चोट लगने से हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात घर के अंदर संतुलन बिगड़ने से गिरने के कारण संजय गुप्ता के सिर में गंभीर चोट आई, जिसके बाद अत्यधिक रक्तस्राव होने से उनकी मृत्यु हो गई। घटना के समय घर पर परिवार के सदस्य मौजूद थे, लेकिन सुबह उठने पर इस हादसे का पता चला। परिजनों द्वारा किसी भी प्रकार का संदेह व्यक्त नहीं किया गया है। वर्सोवा पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु (Accidental Death) का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई कर रही है।

फिल्म जगत ने व्यक्त किया गहरा शोक

निर्माता-निर्देशक अशोक पंडित, अभिनेता तुषार कपूर और कमाल आर. खान सहित कई अन्य फिल्मी हस्तियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से संजय गुप्ता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। अशोक पंडित ने उन्हें एक कुशल कहानीकार और समर्पित फिल्ममेकर बताते हुए इस क्षति को फिल्म उद्योग के लिए बड़ा नुकसान करार दिया।

यादगार रहा फिल्मी सफर

संजय गुप्ता भारतीय सिनेमा में अपनी स्टाइल और एक्शन फिल्मों के निर्देशन के लिए जाने जाते थे। उन्होंने ‘कांटे’, ‘शूटआउट एट वडाला’, ‘काबिल’, ‘आतिश’, ‘जंग’, ‘जज्बा’, ‘जिंदा’, ‘मुसाफिर’, ‘दस कहानियां’ और ‘मुंबई सागा’ जैसी कई चर्चित फिल्मों का सफल निर्देशन किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’, ‘प्लांस’ और ‘एसिड फैक्ट्री’ जैसी फिल्मों का निर्माण और सह-निर्माण भी किया था।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Gold Silver Rate Today: MCX और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट; निचले स्तर पर पहुंचे भाव

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

‘शूटआउट एट वडाला’ और ‘कांटे’ फेम निर्देशक संजय गुप्ता का निधन कोतवाली क्षेत्र के घीया मंडी स्थित एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, 12 महीने के निचले स्तर पर पहुंचे भाव श्रीहरिकोटा से GSLV-F18 की सफल उड़ान; इसरो ने लॉन्च किया अगली पीढ़ी का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर लगी मेटल टेस्टिंग मशीन मथुरा में पुलिस ने किया 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की सनसनीखेज हत्या का खुलासा बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की अपकमिंग बायोपिक ‘ईठा’ का ट्रेलर रिलीज बदरीनाथ से लौट रहा ट्रांस भारत कंपनी का हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास हादसे का शिकार