यूनिक समय, मथुरा। धर्मनगरी के राया थाना क्षेत्र अंतर्गत जयपुर-बरेली हाईवे पर गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तेज रफ्तार से आ रही एक अनियंत्रित स्विफ्ट कार सड़क से नीचे उतरकर खेत में जा घुसी और वहां काम कर रहे एक ही परिवार के तीन लोगों को रौंद दिया। इस भीषण सड़क हादसे में बाबा, उनके बेटे और नाती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। पूर्वजों का स्थान बनवाते समय हुआ हादसा प्राप्त जानकारी के अनुसार, राया क्षेत्र के गजू गांव निवासी जवाहर सिंह (70) गुरुवार सुबह करीब 8 बजे अपने खेत में पूर्वजों के लिए एक स्थान बनवा रहे थे। उस समय उनके साथ उनका बेटा हरवीर (30) और नाती अंकित (24) भी काम में हाथ बंटा रहे थे। उसी दौरान बरेली की ओर से मथुरा की तरफ जा रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार का चालक अचानक अपना नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित कार हाईवे से उतरकर करीब 200 मीटर दूर सीधे खेत में जा घुसी और तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। चालक फरार, ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि खेत में काम कर रहे तीनों लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद चालक कार को छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस दुखद घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में गजू गांव के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस प्रशासन ने संभाला मोर्चा, जांच शुरू घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार कार चालक की तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है और मामले की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Vrindavan: श्री राधावल्लभ मंदिर में धनतेरस से पूर्णिमा तक 18 दिनों का विशेष उत्सव; धनतेरस पर चांदी की हटरी में दर्शन देंगे ठाकुरजी ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]