यूनिक समय, वृन्दावन। धर्मनगरी के विश्वप्रसिद्ध ठाकुर श्री राधावल्लभ मंदिर में धनतेरस, दीपावली और अन्नकूट महोत्सव को लेकर भव्य तैयारियां शुरू हो गई हैं। वर्ष में केवल एक बार आने वाले इन विशेष त्योहारों पर श्रद्धालुओं को ठाकुरजी के अलौकिक श्रृंगार दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा। 6 नवंबर को धनतेरस के पावन अवसर पर ठाकुर श्री राधावल्लभ लाल चांदी से निर्मित विशेष हटरी में विराजमान होंगे। इसके बाद लगातार पूर्णिमा तक पूरे 18 दिनों तक आराध्य देव हटरी में ही विराजमान होकर भक्तों को दिव्य दर्शन प्रदान करेंगे। जयपुर से बनकर आएगी मोतियों व नगों से जड़ी खास पोशाक दीपावली के खास मौके पर ठाकुरजी के दिव्य श्रृंगार के लिए मंदिर के गोस्वामी आचार्यों द्वारा लाल रंग की विशेष जरी की पोशाक तैयार कराई जा रही है। यह भव्य पोशाक गुलाबी नगरी जयपुर में विशेष कारीगरों द्वारा तैयार की जा रही है, जिस पर मोती और कीमती नगों का जड़ाव कार्य किया जा रहा है। दीपावली की शाम को चौसर खेलेंगे ठाकुरजी दिवाली की शाम को मंदिर परिसर में एक पारंपरिक और दिव्य उत्सव देखने को मिलेगा, जब ठाकुरजी चौसर का खेल खेलेंगे। यह प्राचीन खेल परंपरा ठाकुरजी और श्रीजी के मध्य प्रेमभाव से निभाई जाती है। इस पावन अवसर पर मंदिर की सेवा रसोई में विशेष पकवान तैयार किए जाएंगे। ठाकुरजी को लड्डू, मठरी, गुलाब जामुन, मेवों से बनी नमकीन और केसर, बादाम व पिस्ता युक्त दूध का भव्य भोग अर्पित किया जाएगा। 9 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा अन्नकूट महोत्सव मंदिर के तिलकायत आचार्य मोहित मराल गोस्वामी ने बताया कि धनतेरस और दीपावली पर श्रद्धालुओं को ठाकुरजी के अति-दुर्लभ व विशेष श्रृंगार दर्शन होंगे। इसके पश्चात 9 नवंबर को मंदिर में भव्य अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दिन ठाकुरजी को छप्पन प्रकार के विविध व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा और दर्शनों के उपरांत उपस्थित सभी भक्तों में अन्नकूट का महाप्रसाद वितरित किया जाएगा। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: VinFast VF MPV 7 Price Cut: दिवाली से पहले विनफास्ट का बड़ा धमाका; 4.10 लाख रुपये सस्ती हुई 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार VF MPV 7 ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]