Wed, Nov 4th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

VinFast VF MPV 7 Price Cut: दिवाली से पहले विनफास्ट का बड़ा धमाका; 4.10 लाख रुपये सस्ती हुई 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार VF MPV 7

by Tarun Bhardwaj • November 4, 2026
VinFast VF MPV 7 Price Cut

VinFast VF MPV 7 Price Cut: दिवाली से पहले विनफास्ट का बड़ा धमाका; 4.10 लाख रुपये सस्ती हुई 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार VF MPV 7

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में 7-सीटर इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती जबरदस्त मांग को देखते हुए वियतनामी कार निर्माता कंपनी विनफास्ट (VinFast) ने बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक एमपीवी VF MPV 7 की कीमतों में 4.10 लाख रुपये की भारी कटौती की घोषणा की है। इस कटौती के बाद, जो कार पहले 24.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत में उपलब्ध थी, वह अब सिर्फ 20.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध होगी। दिवाली से ठीक पहले ईवी (EV) खरीदारों के लिए यह एक बड़ा तोहफा माना जा रहा है।

राइवल्स के मुकाबले 10 लाख रुपये तक सस्ती

भारतीय बाजार में लॉन्च के लगभग 6 महीने बाद कंपनी ने यह बड़ा प्राइस कट किया है। पूरी तरह से फीचर्स से लैस यह कार अब अपने प्रतिद्वंद्वियों के टॉप वेरिएंट्स की तुलना में करीब 10 लाख रुपये तक सस्ती हो गई है। 20.39 लाख रुपये की नई शुरुआती कीमत के साथ यह अपने सेगमेंट में एक बेहद मजबूत वैल्यू प्रोपोजिशन पेश करती है। इसका सीधा मुकाबला बाजार में मौजूद महिंद्रा एक्सईवी 9एस, किआ कैरेंस क्लैविस ईवी, एमजी हेक्टर टोमाहॉक ईवी और बीवाईडी ईमैक्स 7 जैसे पॉपुलर मॉडल्स से होगा।

बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस

कीमतों में 4.10 लाख रुपये की बड़ी कटौती के बावजूद विनफास्ट ने अपनी इलेक्ट्रिक कार VF MPV 7 के फीचर्स, बैटरी पैक और परफॉर्मेंस में कोई बदलाव नहीं किया है। इस 7-सीटर इलेक्ट्रिक एमपीवी में 60.13 kWh का शक्तिशाली बैटरी पैक दिया गया है जो सिंगल चार्ज में 517 किलोमीटर तक की रेंज का दावा करता है, साथ ही यह 6.9kW AC और 80kW DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

इसमें लगी 204 HP पावर और 280 Nm टॉर्क जनरेट करने वाली इलेक्ट्रिक मोटर कार को महज 9 सेकेंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार देती है, जिसकी टॉप स्पीड 140 किमी/घंटा है।

भारतीय बाजार में पकड़ मजबूत करने की तैयारी

विनफास्ट ने भारतीय बाजार में VF 6, VF 7 और VF MPV 7 जैसे मॉडल्स के साथ अच्छी मौजूदगी दर्ज कराई है। यद्यपि VF MPV 7 की शुरुआती बिक्री की रफ्तार थोड़ी धीमी रही थी, लेकिन इस आक्रामक प्राइस कट के बाद कंपनी को बिक्री में तेज उछाल की उम्मीद है। अपने बेहतरीन लुक्स, प्रीमियम केबिन स्पेस और एडवांस्ड फीचर्स के दम पर यह इलेक्ट्रिक एमपीवी आने वाले दिनों में शानदार सेल्स आंकड़े दर्ज कर सकती है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: CAT Admit Card 2026: CAT 2026 के एडमिट कार्ड आज होने वाले हैं जारी; आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर ऐसे करें डाउनलोड

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

लेन-देन के विवाद में मां-बेटी को कार के बोनट पर बैठाकर दौड़ाई गाड़ी 4.10 लाख रुपये सस्ती हुई विनफास्ट की 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार VF MPV 7 CAT 2026 एडमिट कार्ड यहां से करें डाउनलोड ठाकुर बांकेबिहारी जी महाराज की बदलेगी दिनचर्या सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर रिलीज होगी ‘जेलर 2’ पाकिस्तान के प्रस्ताव पर अलग-थलग पड़े भारत-इसराइल; दुनिया के 180 देशों ने किया समर्थन ऑकलैंड के ईडन पार्क में विराट कोहली का जादुई कैच; एक हाथ से डाइव लगाकर नाथन स्मिथ को किया आउट मथुरा में 24 नवंबर को भव्य रूप में आयोजित होगा देव दीपावली महोत्सव