Fri, Nov 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

ICAI CA Foundation Result: सीए फाउंडेशन सितंबर 2026 का रिजल्ट घोषित; कंसिका और महक गुप्ता ने हासिल की AIR-1

by Tarun Bhardwaj • November 6, 2026
ICAI CA Foundation September 2026 results declared

ICAI CA Foundation Result: सीए फाउंडेशन सितंबर 2026 का रिजल्ट घोषित; कंसिका और महक गुप्ता ने हासिल की AIR-1

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाउंडेशन सितंबर 2026 सेशन का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देख सकते हैं। इस बार परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 18.93 फीसदी दर्ज किया गया है।

कंसिका और महक गुप्ता बनीं ऑल इंडिया टॉपर

जारी ऑफिशियल टॉपर्स लिस्ट के अनुसार, दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से ऑल इंडिया रैंक 1 (AIR 1) हासिल की है। हिसार की कंसिका और हैदराबाद की महक गुप्ता ने 400 में से 361-361 अंक (90.25%) प्राप्त कर देश भर में पहला स्थान प्राप्त किया है।

टॉप-3 रैंक पर 5 उम्मीदवारों का कब्जा

इस बार की मेरिट लिस्ट की खास बात यह रही कि टॉप तीन रैंक पर कुल 5 उम्मीदवारों ने अपनी जगह बनाई है:

  • AIR 1: कंसिका (हिसार) – 90.25%
  • AIR 1: महक गुप्ता (हैदराबाद) – 90.25%
  • AIR 2: स्पर्श खंडेलवाल (अजमेर) – 89.75%
  • AIR 2: जे. जयंथ (चेन्नई) – 89.75%
  • AIR 3: वैभवी सिंहल (ग्वालियर) – 89.50%

कुल 18.93% उम्मीदवार हुए सफल

सितंबर 2026 में आयोजित हुई सीए फाउंडेशन की परीक्षा में कुल 1,04,240 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से 19,736 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है और इस तरह कुल पास प्रतिशत 18.93 फीसदी दर्ज किया गया है।

जेंडर के आधार पर देखा जाए तो परीक्षा में पुरुष उम्मीदवारों का प्रदर्शन महिलाओं की तुलना में बेहतर रहा है। परीक्षा में शामिल हुए कुल 53,398 पुरुष उम्मीदवारों में से 10,931 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की, जिसका पास प्रतिशत 20.47 फीसदी रहा है। वहीं दूसरी ओर, परीक्षा में बैठीं 50,842 महिला उम्मीदवारों में से 8,805 छात्राएं पास हुई हैं, जिनका कुल सफलता प्रतिशत 17.32 फीसदी दर्ज किया गया है।

ऐसे डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org पर जाएं।
  • होमपेज पर “CA Foundation September 2026 Result” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे डाउनलोड करके प्रिंट ले सकते हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में ऐश्वर्या-अभिषेक की जोड़ी ने लूटी महफिल; रेड साड़ी में ऐश के क्लासी लुक पर फिदा हुए फैंस

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक का बड़ा बयान बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में एकजुट हुआ ब्रज का संत समाज पंजाब में राजपुरा के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी भीषण आग अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ की बढ़ाई गई सुरक्षा IIM इंदौर ने जारी किए CAT 2026 के हॉल टिकट; 29 नवंबर को होगी परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड