यूनिक समय, नई दिल्ली। हर साल की तरह इस बार भी मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की स्टार-स्टडेड दिवाली पार्टी में बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे शामिल हुए, लेकिन इस महफिल में असली लाइमलाइट पावर कपल ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने लूट ली। जैसे ही यह खूबसूरत जोड़ा हाथ थामकर पार्टी में दाखिल हुआ, वहां मौजूद सभी की निगाहें उन पर टिक गईं और फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। रेड साड़ी में ऐश्वर्या राय का स्टनिंग अवतार हमेशा अपने क्लासी और एलिगेंट अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली ऐश्वर्या राय इस बार सुर्ख लाल रंग की मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई खूबसूरत साड़ी में नजर आईं। अक्सर ब्लैक या डार्क टोन में दिखने वाली ऐश का यह अंदाज बेहद आकर्षक लगा। इस खूबसूरत साड़ी को बिल्कुल प्लेन रखा गया था, जिसके साथ चौड़ा और आकर्षक गोल्डन बॉर्डर इसे एक रिच लुक दे रहा था। बॉर्डर पर की गई बारीक फ्लोरल कढ़ाई इस पूरे परिधान की मुख्य हाइलाइट रही, जिसे ओपन पल्लू स्टाइल में ड्रेप करके उन्होंने बेहद ग्रेसफुल टच दिया। इसके साथ ही, उन्होंने मैचिंग रेड कलर का फुल स्लीव्स ब्लाउज पहना, जिसकी कलाई पर सुंदर चूड़ीदार डिटेलिंग दी गई थी और राउंड नेकलाइन के साथ इसका सिंपल डिजाइन इस हैवी बॉर्डर वाली साड़ी का परफेक्ट बैलेंस बनाता नजर आया। स्टेटमेंट जूलरी और परफेक्ट ट्यूनिंग अपने लुक को पूरा करने के लिए ऐश्वर्या ने मिनिमल मेकअप की बजाय स्टेटमेंट जूलरी को चुना। उन्होंने गोल्डन टोन का एक शानदार लॉन्ग नेकपीस पहना, जिसमें रंगीन स्टोन्स की नायाब डिटेलिंग थी। इसके साथ मैचिंग इयररिंग्स, हाथों में कंगन, खुले वेवी बाल, रेड लिपस्टिक और हाथ में पकड़ा गया रेड-गोल्ड पोटली बैग उनके इस फेस्टिव लुक में चार चांद लगा रहा था। अभिषेक बच्चन का क्लासी कलर कॉन्ट्रास्ट पति अभिषेक बच्चन ने भी ब्लैक बंदगला सूट पहनकर ऐश्वर्या के रेड लुक को परफेक्टली कॉम्प्लिमेंट किया। दोनों ने एक जैसे रंग पहनने के बजाय बेहद शानदार 'कलर कॉन्ट्रास्ट' चुना, जो उनके फैशन सेंस को और खास बना रहा था। खटास की खबरों पर लगा फुलस्टॉप बीते कुछ समय से ऐश और अभिषेक के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आती रही हैं, लेकिन इस पार्टी में दोनों ने बिना कुछ कहे अपने अंदाज से सभी अफवाहों पर पूरी तरह ब्रेक लगा दिया। पार्टी के दौरान ऐश का अभिषेक के कंधे पर सिर रखना और अभिषेक का उन्हें प्यार से देखना, वहां मौजूद लोगों और सोशल मीडिया पर छा गया। फैंस इस खूबसूरत जोड़े पर अपना भरपूर प्यार लुटा रहे हैं। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Mathura: दिवाली से पहले मिलावटी पनीर की बड़ी खेप बरामद; खाद्य विभाग और पुलिस ने 25 कुंतल संदिग्ध पनीर कराया नष्ट ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]