यूनिक समय, मथुरा। दीपावली के त्योहार पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए मथुरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और स्थानीय पुलिस की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर बठैन गेट पुलिस चौकी के पास संयुक्त चेकिंग के दौरान एक पिकअप गाड़ी को रोककर उसमें भरा 25 कुंतल (2500 किलो) संदिग्ध पनीर बरामद किया गया। जब्त किए गए पनीर की बाजार कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई है। राजस्थान के डीग जिले से लाया जा रहा था पनीर खाद्य सुरक्षा विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि राजस्थान के डीग जिले के कामां कस्बे से मिलावटी और संदिग्ध पनीर की एक बड़ी खेप मथुरा लाई जा रही है। सूचना मिलते ही खाद्य विभाग की टीम तुरंत सक्रिय हुई और कोसीकलां क्षेत्र की ओर रवाना हो गई। पुलिस के साथ मिलकर बठैन गेट चौकी के पास नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की गई। पिकअप चालक नहीं दिखा सका कागजात देर रात करीब 1:30 बजे टीम ने संदिग्ध पिकअप गाड़ी (नंबर UP 85 CT 4449) को रोककर तलाशी ली। गाड़ी के अंदर 2500 किलो पनीर रखा मिला। जब पिकअप चालक सलीम से पनीर से संबंधित आवश्यक दस्तावेज, बिल या लाइसेंस दिखाने को कहा गया, तो वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। संतोषजनक जवाब न मिलने पर अधिकारियों ने पनीर की प्राथमिक जांच की। दो सैंपल लैब भेजे, बाकी मौके पर कराया नष्ट अधिकारियों के अनुसार, पिकअप में रखा पनीर बेहद गंदगी के बीच रखा गया था और देखने में ही गुणवत्ताहीन प्रतीत हो रहा था। स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए टीम ने मौके पर ही पनीर के दो सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला (लैब) भेज दिए। इसके बाद आम जनता के स्वास्थ्य को देखते हुए पूरी 25 कुंतल खेप को मौके पर ही निस्तारित और नष्ट करा दिया गया। रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे की कानूनी कार्रवाई इस पूरी कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश भारती, धर्मेंद्र सिंह और जितेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। अधिकारियों का कहना है कि लैब रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। त्योहारों के मद्देनजर मिलावटखोरों के खिलाफ यह चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: आगामी त्योहारों और सुरक्षा स्थिति को लेकर मथुरा में अलर्ट; SSP के नेतृत्व में बाजारों में फ्लैग मार्च, बॉर्डर पर चेकिंग तेज ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]