Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

खुशखबरी: पंजाब नेशनल बैंक ने शुरू नई सेवा, अब मोबाइल से लॉक करें अपना डेबिट कार्ड!

by यूनिक समय • December 29, 2020
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। देश के दूसरे सबसे बड़ी सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक ने ग्राहकों को खास सुविधा दी है। बैंक ने ग्राहकों के पैसों को सुरक्षित रखने के लिए खास फीचर शुरू किया। इसकी मदद से आप अपने डेबिट कार्ड लॉक करके और अधिक सुरक्षित रखते हैं। पीएनबी ने ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी है। इस सुविधा के तहत पीएनबी के ग्राहक अपने एटीएम कार्ड को बंद या चालू कर सकते हैं. खास बात ये है कि इसके लिए आपको बैंक जाने की जरूरत नहीं है आप अपने मोबाइल के जरिए ही ये काम कर सकते हैं।

पीएनबी ने किया ट्वीट
पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडिल पर ट्वीट करते हुए कहा कि PNBOne ऐप के जरिए आप अपने एटीएम डेबिट कार्ड को ऑन/ ऑफ कर सकते हैं. आप अपने कार्ड को यूज नहीं करने पर ‘ऑफ’ यानी इसे बंद कर सकते हैं। ऐसा कर आपका बैंक खाते में रखा आपका पैसा सेफ रहेगा।

PNBOne (मोबाइल ऐप) की मदद से, आप अस्थायी रूप से अपने डेबिट कार्ड को लॉक कर सकते हैं। PNBOne की विशेषताओं के बारे में अधिक जानने के लिए https://tinyurl.com/y8ygdjw4 इस लिंक पर जाएं।

PNB ONE की खासियत
इस ऐप के जरिए उपयोगकर्ता टीडीएस / फॉर्म 16 प्रमाण पत्र जेनरेट कर सकता है।
उपयोगकर्ता इस विकल्प का उपयोग करके डुप्लिकेट चालान बनवा सकता है।
PNB ONE से लॉग आउट करते समय फीडबैक का भी ऑप्शन दिखाई देगा।
उपयोगकर्ता अपने डेबिट कार्ड के लिए पिन सेट/ रीसेट कर सकता है।
सुकन्या समृद्धि खाते को भी पीएनबी वन ऐप से लिंक कर सकते हैं और राशि ट्रांसफर कर सकते हैं।

आइए आपको बताते हैं कि आप इस ऐप पर अपने आप को कैसे रजिस्टर कर सकते हैं-
सबसे पहले ऐप में New User पर क्लिक करें।
अब आपको अपना अकाउंट नंबर और मोबाइल एंटर करना होगा।
इसके बाद में आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा।
अब ओटीपी एंटर करके प्रोसीड पर क्लिक करें।
अब आपको खाते से लिंक्ड आधार कार्ड और पैन नंबर एंटर करना होगा।
अब अपनी लॉगइन आईडी और पासवर्ड सेट करें।
ये पूरा प्रोसेस करने के बाद आपका ऐप पर रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।
रजिस्ट्रेशन होते ही आपके मोबाइल नंबर पर लॉगइन के लिए यूजरआईडी का मैसेज आ जाएगा।
अब आपको पेज के आखिर में लॉगइन पर क्लिक करना है।
अब अपनी यूजर आई एंटर करें और MPIN सेट करें।

क्या है PNBONE?
PNB ONE एक मोबाइल बैंकिंग एप्लिकेशन है जो एक ही मंच पर सभी बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करता है। इस ऐप के जरिए आप बिना ब्रांच जाएं अपने सभी कामों को निपटा सकते हैं। इसके अलावा ये 24*7 उपलब्ध है। इसके जरिए आप कहीं भी और कभी भी बैंकिग कर सकते हैं।

पूरी तरह से सेफ है ये ऐप
सेफ्टी की नजर से भी यह ऐप काफी अच्छा है। इसमें MPIN के साथ बायोमेट्रिक का भी इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा कोई भी लेनदेन करने के लिए आपको पासवर्ड की जरूरत यानी बिना पासवर्ड के आप कोई लेनदेन नहीं कर पाएंगे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.