Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

शराब ऐसे पहुंचाती है लिवर को नुकसान, जानिए कैसे

by यूनिक समय • December 31, 2020
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। कई लोग शराब की लत की वजह से अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह हो जाते हैं जिसका खामियाजा उन्हें कई तरह की बीमारियों के रूप में भुगतना पड़ सकता है. शराब पीने से सबसे ज्यादा बुरा असर लिवर पर पड़ता है। आइए जानते हैं कि शराब किस तरह से लिवर को प्रभावित करती है-

शराब पीने से लिवर पर असर

शराब में अल्कोहल की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो वैसे तो शरीर के सभी अंगों के लिए नुकसानदायक है लेकिन शराब का सबसे ज्यादा बुरा असर लिवर पर पड़ता है। दरअसल शराब पीने से लिवर का कैंसर, फैटी लिवर की समस्या और लिवर सिरोसिस की समस्या हो सकती है. यदि लिवर एक बार खराब हो जाए, तो दोबारा ठीक होने में समय लग सकता है या फिर शराब के अत्यधिक सेवन से लिवर के डैमेज होने का खतरा बढ़ सकता है।

लिवर रोग के क्या है लक्षण

शराब पीने के कारण लिवर खराब हो रहा है तो इसके लक्षण कई तरह दिखाई दे सकते हैं जैसे-

पेट में दर्द और सूजन रू के अनुसार, यदि पेट में दर्द होने के साथ-साथ सूजन की समस्या बनी रहती है तो यह भी लिवर खराब होने का लक्षण हो सकता है. इस तरह के लक्षण महसूस होने पर तुरंत लिवर का चेकअप करा लेना चाहिए।

आंखों में पीलापन दिखना: आंखों में यदि पीलापन दिख रहा है तो यह लिवर खराब होने का संकेत हो सकता है इसलिए डॉक्टर से तुरंत चेकअप करा लेना चाहिए. इसके साथ ही त्वचा यदि अधिक सफेद नजर आ रही है तो यह भी लिवर खराब होने का संकेत है। लिवर खराब होने पर अक्सर पीलिया होने के कारण आंखें और नाखून पीले दिखने लग जाते हैं. जो लोग शराब का सेवन अत्यधिक करते हैं, उन्हें भी इस समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

कमजोरी रू व्यक्ति को यदि अधिक कमजोरी महसूस हो रही है तो यह लिवर खराब होने का एक अन्य लक्षण हो सकता है। कमजोरी महसूस होने के अन्य कारणों का पता नहीं लग रहा है। तो लिवर का चेकअप जरूर करा लेना चाहिए।

उल्टी की समस्याः लिवर में समस्या होने पर व्यक्ति को उल्टी होने लगती है. इसके साथ ही गैस एसिडिटी की समस्या भी हो सकती है। अधिकतर लोग उल्टी होने पर इसे सामान्य समझते हैं लेकिन यह लिवर खराब होने के गंभीर संकेत माने जा सकते हैं।

पैरों और घुटनों में सूजन की समस्या: यदि पैरों और घुटनों में तकलीफ हो रही है तो ऐसे में लिवर की जांच करवा लेना चाहिए। लिवर खराब होने पर घुटने और पैरों में दर्द और सूजन की समस्या हो सकती है।

त्वचा में खुजली रू लिवर खराब होने पर त्वचा पर भी प्रभाव पड़ सकता है, इसके कारण खुजली हो सकती है। कई बार लोग खुजली का कारण ठीक से पता नहीं लगा पाते हैं. हालांकि कई लोग डर्मेटोलॉजिस्ट से संपर्क करते हैं लेकिन यदि उपचार लेने के बावजूद भी उनकी यह समस्या बरकरार रहती है ऐसे में उन्हें अपने लिवर का चेकअप करवा लेना चाहिए।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.