नई दिल्ली। दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा सोशल मीडिया पर एक वीडियो की वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को खुद मदालसा ने शेयर किया है, जिसमें वह शानदार डांस करती हुई नजर आ रही हैं। View this post on Instagram A post shared by Madalsa M Chakraborty (@madalsasharma) बता दें, मदालसा अपने सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम अकाउंट पर काफी एक्टिव रहती हैं और इस प्लेटफॉर्म के जरिए अपने चाहने वालों के साथ हमेशा कनेक्ट रहती हैं। मदालसा आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज यहां शेयर करती रहती हैं। इसी क्रम में उन्होंने अपना एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें 'ओ ना ना' गाने पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं। उनके चाहने वालों को उनका डांस बेहद पसंद आ रहा है और फैंस एक बार फिर उनके दीवाने हो गए हैं। आप भी देखिए मदालसा का यह वायरल वीडियो- मदालसा को इंस्टाग्राम पर 2 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. गौरतलब है कि मदालसा शर्मा इन दिनों छोटे पर्दे पर अपना जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं। वह स्टार प्लस के टीवी सीरियल अनुपमा में लीड भूमिका निभा रही हैं. इस सीरियल में वह एक निगेटिव रोल प्ले कर रही हैं। दर्शकों को उनकी भूमिका बहुत पसंद आ रही है। वैसे मदालसा शर्मा ने हिंदी से ज्यादा साउथ की फिल्मों में काम किया है।