Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पंगा गर्ल: कंगना रनौत पर लगा चोरी का आरोप, दिद्दा के राइटर ने किया दावा

by यूनिक समय • January 15, 2021
Advertisement
Ad

मुंबई। पंगा गर्ल कंगना रनौत ने अपनी फिल्म मणिकर्णिका फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने का ऐलान किया। जल्द मणिकर्णिका रिटन्र्स रू द लीजेंड ऑफ दिद्दा में दिखाई देंगी। मणिकर्णिका में झांसी की रानी की कहानी दिखाई गई थी। वहीं, इस फिल्म में कश्मीर की रानी के बारे में बताया जाएगा। लेकिन फिल्म ऐलान के बाद ही एक्ट्रेस पर चोरी का आरोप लग गया। श्दिद्दाश् के राइटर आशीष कौल ने आरोप लगाया कि कंगना ने उनकी कहानी चुरा ली है।

आशीष कौल ने कंगना रनौत पर अब कॉपीराइट का आरोप लगाया है एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों के लिए लड़ने वाली कंगना क्या मेरे जैसे राइटर के अधिकारों का खुलेआम हनन नहीं कर रही हैं। राइटर ने कहा कि कंगना ने अधिकारों का घोर उल्लंघन किया है। यह गैरकानूनी है और देश के आईपीआर और कॉपीराइट कानूनों का पूर्ण उल्लंघन है।

उन्होंने आगे कहा, श्कंगना का यह अंदाज समझ नहीं आया। मैं इसे एक इंटेलेक्चुअल चोरी कहूंगा। आशीष ने कहा कि कंगना यह भी दावा कर सकती है कि श्दिद्दाश् एक ऐतिहासिक शख्सियत है, जो इस तथ्य को छोड़कर सच है कि दुनिया में कोई भी इतिहासकार, कल्हान के अलावा, जिसने उस पर सिर्फ दो पृष्ठ नहीं लिखे हैं और मुझे, जिसने अनुसंधान और प्रलेखन पर छह साल बिताए , जो उसके बारे में जानकारी रखते हैं।

आपको बता दें कि कंगना रनौत ने गुरुवार को ही मणिकर्णिका रिटन्र्स द लीजेंड ऑफ दिद्दाश् शीर्षक से फिल्म बनाने का ऐलान किया था। इस फिल्म को वह फिल्ममेकर कमल जैन के साथ बनाने वाली हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था, हमारा भारतवर्ष साक्षी रहा है झांसी की रानी जैसी कई वीरांगनाओं की कहानी का। ऐसी ही एक और अनकही वीरगाथा है कश्मीर की एक रानी की, जिसने महमूद गजनवी को एक नहीं, दो बार हराया था।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.