Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अभिनेत्री तापसी पन्नू और डायरेक्टर अनुराग कश्यप के घर IT रेड!

by यूनिक समय • March 3, 2021
Advertisement
Ad

मुंबई। आयकर विभाग ने बॉवीवुड फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप, विकास बहल और एक्ट्रेस तापसी पन्नू के घर पर छापा मारा है। रिपोर्ट्स की मानें तो ये छापेमारी फैंटम फिल्म्स से संबंधित है, आयकर विभाग की ओर से की जा रही छापेमारी मुंबई में कई जगहों पर की गई। वहीं, आईटी की इस कार्रवाई को कांग्रेस नेता और राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री अशोक चव्हाण ने अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू के खिलाफ इनकम टैक्स की रेड को मोदी सरकार की बदले की भावना की कार्रवाई बताया है।

खबरों में बताया जा रहा है कि इन लोगों के खिलाफ कथित तौर पर बड़े पैमाने पर आयकर की चोरी का मामला है। इन लोगों के मुंबई और यहां से बाहरी ठिकानों पर छापेमारी हो रही है। मीडिया में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि अभी इस छापेमारी के क्रम में और भी बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

न्यूज 18 की खबर की मानें तो इसमें बताया जा रहा है कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि फैंटम फिल्म्स के ठिकानों पर भी छापेमारी की कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही आयकर विभाग ने एक बयान में कहा कि मुंबई में फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप और एक्टर तापसी पन्नू की संपत्तियों पर आयकर छापे मारे गए हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.