Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

टिप्स: अपने बेडरूम में ये सात पौधे जरूर लगाएं, गंभीर बीमारियों से रहेंगे दूर

by यूनिक समय • March 7, 2021
Advertisement
Ad

आज के समय में लोगों के घर छोटे होते हैं जहां रोशनी भी आसानी से नहीं पहुंचती पर कुछ इंडोर प्‍लांट ऐसे भी हैं ज‍िन्‍हें ज्‍यादा रोशनी की जरूरत नहीं पड़ती। ऐसे प्‍लांट को आप अपने कमरे में आसानी से लगा सकते हैं। घर में इंडोर प्‍लांट के होने से थकान भी कम होती है और स्‍ट्रेस भी कम होता है। वहीं अगर आपका घर ऐसी जगह पर है जहां प्रदूषण ज्‍यादा रहता है तो आपको इंडोर प्‍लांट जरूर लगाने चाह‍िए। ये हवा से जहरीले तत्‍वों को फ‍िल्‍टर कर देते हैं.।अगर आपको धूल-मिट्टी से एलर्जी है तो ये पौधे धूल व म‍िट्टी के कणों को भी एब्जॉर्ब करने में सक्षम होते हैं।

इंडोर प्‍लांट्स को लोग इसल‍िए भी पसंद करते हैं क्‍योंक‍ि इनका ज्‍यादा ध्‍यान रखने की जरूरत नहीं होती है। कुछ पौधे तो कई द‍िनों तक ब‍िना पानी के ज‍िंदा रह सकते हैं। हालांकि अब तक आपने लिविंग रूम वाले इंडोर प्लांट्स के बारे में सुना या पढ़ा होगा लेकिन लेकिन आज हम आपके कुछ ऐसे इंडोर प्लांट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप अपने बेडरूम में ला सकते हैं। ये बेडरूम की हवा को शुद्ध कर देगा और तनाव को भी कम करेगें। साथ ही इनके होने से नींद भी अच्छी आएगी। आइए जानते हैं बेडरूम में रखने वाले इन इंडोर प्लांट्स के बारे में….

बैम्‍बू पामअगर आपके घर में धूप नहीं रहती या आप फ्लैट में रहते हैं जहां धूप नहीं आती तो आप बैम्‍बू पाम को घर में लगा सकते हैं. हवा में ट्राइकलोरेथ‍िलीन और बेंजीन जैसे हान‍िकारक तत्‍व पाए जाते हैं ज‍िन्‍हें फ‍िल्‍टर करने के ल‍िए ये पौधा काम आता है। ये हान‍िकारक तत्‍व फर्नीचर से न‍िकलते हैं ज‍िन्‍हें साफ करना जरूरी होता है इसल‍िए आप इस पौधे को बेडरूम में मौजूद फर्नीचर के आसपास रख सकते हैं।

स्‍नेक प्‍लांट आपके घर में हवा को शुद्ध करने में मदद करता है। अगर आप बाहर जाते रहते हैं और ऐसे में आपको पौधों की च‍िंता होती है तो इस पौधे के साथ आपको ये च‍िंता नहीं सताएगी क्‍योंक‍ि स्‍नेक प्‍लांट को ज्‍यादा देखभाल की जरूरत बिल्कुल नहीं होती। ये कई द‍िनों तक ब‍िना पानी के ज‍िंदा रह सकता है।

ग्रीन स्‍पाइडर प्‍लांट भी एक इंडोर प्‍लांट है ज‍िससे हवा शुद्ध होती है। इसे गर्मी के मौसम में आप बेडरूम में रख सकते हैं क्‍योंक‍ि इसे ज्‍यादा पानी की जरूरत नहीं होती। इसको ग्रीन स्‍पाइड इसल‍िए बोला जाता है क्‍योंक‍ि इसके पत्‍तों का आकार मकड़ी के जाल की तरह होता है.

वीप‍िंग फ‍िग प्‍लांट में सुंदर सफेद रंग के फूल न‍िकलते हैं। ये पौधा लंबे समय तक चलता है। इसके साथ ही अगर आपके कमरे में धूल के कण हैं तो इन्‍हें ये हवा से बाहर न‍िकालने में मदद करता है। धूल से बहुत लोगों को एलर्जी होती है और ऐसे में ये पौधा काम का है। ये धूल के कण एब्जॉर्ब कर लेता है और हवा को साफ बनाता है। इस प्लांट की पत्‍त‍ियां झड़ती हैं इसल‍िए इसे ज्‍यादा न ह‍िलाएं।

अगर आप इस प्‍लांट को बेडरूम में रखेंगे तो ये प्रदूष‍ित हवा से आपकी रक्षा करेगा। आप क‍िसी ऐसे इलाके में रहते हैं जहां गाड़‍ियों का प्रदूषण बहुत ज्‍यादा है तो आपको ये प्‍लांट घर में जरूर लगाना चाह‍िए। इस पौधे को धूप की जरूरत नहीं होती इसल‍िए इसे बेस्‍ट इंडोर प्‍लांट माना जाता है।

ऑर्किड प्‍लांट अपने सुंदर फूलों से बेडरूम को खास तो बनाता ही है, साथ ही इसे बेडरूम में रखने से ये हवा को साफ करता है। हवा में जाइल‍िन और टोल्‍यून नाम के दो कंपाउंड पाए जाते हैं जो सेहत के ल‍िए अच्‍छे नहीं माने जाते। अगर आप ऑर्किड का पौधा कमरे में रखें तो ये हवा से इन दोनों कंपाउंड को फ‍िल्‍टर कर देगा और आप साफ हवा में सांस ले पाएंगे।

पीस ल‍िल‍ी प्‍लांट ट्राइकलोरेथ‍िलीन और बेंजीन से हवा को मुक्‍त करता है। ज‍िन लोगों को अस्‍थमा है या ज‍िन्‍हें सांस की तकलीफ है उन्‍हें खासतौर पर ये पौधा बेडरूम में लगाना चाह‍िए। ये पौधा कम रोशनी में भी ज‍िंदा रह सकता है। आप कैम‍िकल युक्‍त एयर फ्रेशनर का इस्‍तेमाल करने के बजाय इस पौधे का इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.