Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सोशल मीडिया पर स्मृति ईरानी की पोस्ट को देख सोनू सूद और एकता कपूर ने कहीं यह बात!

by यूनिक समय • March 16, 2021
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। हमेशा राजनीति के मैदान के अलावा सोशल मीडिया में सुर्खियों में रहने वाली केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोट की है। लेकिन यह कोई नई बात नहीं है। इस बार खास है इस पोस्ट पर मिल रही प्रतिक्रियाएं। उनकी फोटोज पर सेलेब्स भी रिएक्ट कर रहे। उनके फोटो पर सोनू सूद और एकता कपूर ने कमेंट किया है।

केंद्रीय मंत्री ने एक फोटो शेयर की। इस फोटो में वे कागज-कलम थामें हुए हैं। फोटो में नजर आ रहा है कि वे कुछ जरूरी कागजी कामों में उलझी हुई हैं. स्मृति ने इसकी जानकारी अपनी इस पोस्ट के कैप्शन में भी दी है। उन्होंने लिखा ‘कौन कहता है कि होमवर्क सिर्फ स्कूल में होता है। पढ़ती का नाम प्यारी। इसी में चली गई आधी उम्र हमारी।’ इसके बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में आधी उम्र को लेकर भी सफाई दी है। उन्होंने लिखा ‘आधी का मतलब अब तक 50 नहीं है।

ईरानी के सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीर आने के बाद अभिनेता सोनू सूद और एकता कपूर ने भी कमेंट किया है। सूद ने लिखा ‘पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया। खास बात है कि दूसरी हस्तियों की तरह ही सूद भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वे लगातार प्लेटफॉर्म्स के जरिए यूजर्स के साथ संपर्क में बने रहते हैं। एकता ने लिखा ‘आप दिखने में पतली लग रहीं हैं।

ईरानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से खुद की ही एक तस्वीर पोस्ट की थी. इस तस्वीर में वह अपने घर के बगीचे में लैपटॉप पर ऑनलाइन मीटिंग करती हुईं नजर आ रही थीं। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा ‘पैनडेमिक मॉर्निंग्स.’ इस तस्वीर में वे हवाई चप्पल पहने हुए हैं। एक यूजर ने चप्पलों को देखकर कहा ‘हवाई चप्पल.’ यूजर के इस कमेंट के बाद ईरानी ने बड़े ही मजेदार ढंग से जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘अरे भाई हवाई चप्पल है 200 रुपये वाली। अब ब्रांड न पूछो।’

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.