Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता राव के बेटे वीर की सामने आई पहली फोटो, क्यूटनेस के फैंस हुए फैन

by यूनिक समय • March 18, 2021
Advertisement
Ad

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता रावत को मां बन चुकी है। अमृता रावत ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया। अमृता और उनके पति आरजे अनमोल ने अभी तक अपने बेटे के चेहरे को नहीं दिखाया था। पिछले चार महीने से लोग बच्चे की एक झलक पाने को बेताब थे। लेकिन अमृता के पति ने लोगों की इस इच्छा को अब पूरा कर दिया। चार महीने बाद उनके वीर की पहली तस्वीर सामने आई हैं। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

 Amrita Rao, Amrita Rao husband, RJ Anmol, RJ Anmol shared son Veer first photo, Amrita Rao Son, Social Media, Viral News, Viral Photo, Bollywood news, Amrita Rao husband RJ Anmol shared son Veer, अमृता राव, आरजे अनमोल, सोशल मीडिया

अमृता राव के पति आरजे अनमोल ने बेटे वीर के जन्म के करीब 4 महीने बाद उसकी फोटो अपने ट्विटर और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। अमृता के बेटे की ये पहली फोटो फैंस को इतनी पसंद आ रही है कि ये सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है, हमारी दुनिया हमारी खुशिया साथ में #Veer लिखा है।

डिलिवरी के बाद अमृता राव और उनके पति ने बेटे के हाथ की तस्वीर पोस्ट की थी। अब 4 महीने बाद अपने बेटे का चेहरा दिखाया है। फोटो में अमृता, अनमोल और वीर मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। फैन्स ने कॉमेंट किए हैं कि उनका बेटा वीर अनमोल जैसा दिख रहा है तो कोई उसकी क्यूटनेस पर लट्टू हुआ जा रही हैं।

इससे पहले अमृता ने बेटे का नाम वीर रखे जाने को लेकर बताया था कि, अनमोल और मैं दोनों देशभक्त हैं। और वीर नाम अनमोल को बहुत पसंद था। डब उन्होंने मुझे बताया तो मुझे भी ये नाम काफी पसंद आया।

आपको बता दें कि शादी के चार साल बाद अमृता राव के घर किलकारियां गूंजी हैं। अमृता राव ने गर्भवती होने की बात को लंबे समय तक छिपाए रखा था। नौवें महीने में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी थी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.