Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पूर्व मुख्यमंत्री ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जबदस्त कसा तंज, पहले महाराज थे, बीजेपी ने अब उन्हें भाई साहब बना दिया

by यूनिक समय • March 19, 2021
Advertisement
Ad

भिंड। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बीजेपी के राज्य सभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जबदस्त तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इतने वर्षों तक जिन महाराज को महाराज बनाए रखा, उनको बीजेपी ने एक साल में भाई साहब बना दिया। दिग्विजय सिंह यहां जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि मुझे तो दुख है, जब वह राज्य सभा में मोदी की तारीफ कर हरे थे। तभी मेरा मौका आया तो मैंने कहा- महाराज जय हो आपकी। आप जितने अच्छे ढंग से पहले कांग्रेस का समर्थन करते थे, उतना ही आज भाजपा का कर रहे हैं। इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं लहार विधायक डॉ गोविंद सिंह, गोहद विधायक मेवाराम जाटव सहित अन्य कांग्रेसी भी मौजूद थे।

दरअसल, गोहद में पेयजल संकट को लेकर कांग्रेस द्वारा आंदोलन किया जा रहा है. गोहद के बेसली बांध में पानी पूरी तरह सूख चुका है. इस वजह से जनता को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। बेसली बांध को भरवाने के लिए कांग्रेस द्वारा आंदोलन किया जा रहा है. इसी आंदोलन में शामिल होने के लिए गुरुवार को राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह गोहद पहुंचे।

उन्होंने आंदोलन कर रहे कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने बस स्टैंड पर एक सभा को भी संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने गोहद की पेयजल की समस्या को उठाया और प्रशासन से जल्द ही इस समस्या का समाधान करने की अपील की। श्री सिंह ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भी हमला बोला. गौरतलब है कि सिंह पहले भी राज्यसभा में सिंधिया पर तंज कस चुके हैं। उन्होंने ये बात स्पष्ट कही थी कि कांग्रेस के खिलाफ सिंधिया का बोलना उन्हें अच्छा नहीं लगा था।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.