Tue, Sep 29th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

UP MLC Election 2026: विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने घोषित किए उम्मीदवारों के नाम; 23 अक्टूबर को होगा मतदान

by Tarun Bhardwaj • September 29, 2026
BJP announces candidates for Legislative Council elections

UP MLC Election 2026: विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने घोषित किए उम्मीदवारों के नाम; 23 अक्टूबर को होगा मतदान

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव 2026 के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अपने अधिकृत उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश में आगामी विधान सभा चुनावों से ठीक पहले हो रहे इस चुनाव को भाजपा बेहद अहम मान रही है और पार्टी ने सभी 11 सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

भाजपा उम्मीदवारों की सूची

पार्टी नेतृत्व द्वारा जारी प्रत्याशियों की सूची में अनुभवी और स्थानीय स्तर पर मजबूत पकड़ रखने वाले नेताओं पर दांव लगाया गया है:

क्र. निर्वाचन क्षेत्र का नाम प्रत्याशी का नाम
1. वाराणसी स्नातक केदार नाथ सिंह
2. मेरठ स्नातक दिनेश गोयल
3. इलाहाबाद-झांसी स्नातक अशोक कुमार राठौर
4. वाराणसी शिक्षक डॉ. प्रमोद मिश्रा
5. आगरा शिक्षक इंजीनियर हरि किशोर तिवारी
6. गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक ध्रुव त्रिपाठी

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार तीन बार से निर्वाचित रहे ध्रुव कुमार त्रिपाठी पर पार्टी ने एक बार फिर भरोसा जताया है।

पन्ना प्रमुख व्यवस्था से तैयार होगी चुनावी रणनीति

विधान परिषद की 11 सीटों पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए भाजपा ने आम चुनावों की तर्ज पर ही माइक्रो-मैनेजमेंट की रणनीति तैयार की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने शिक्षक और स्नातक चुनावों में भी पन्ना प्रमुख व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही, शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों के साथ समन्वय बैठकें करने और विधानसभा स्तर पर तुरंत शिक्षक व स्नातक सम्मेलन आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

23 अक्टूबर को मतदान, 27 को आएंगे नतीजे

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खंड स्नातक की 5 और खंड शिक्षक की 6 सीटों समेत कुल 11 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा। इसके बाद 27 अक्टूबर को मतगणना होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनावी माहौल को देखते हुए सभी राजनीतिक दलों की नजरें इस महत्वपूर्ण चुनाव पर टिकी हुई हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: मथुरा कलेक्ट्रेट पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन; आगरा में गिरफ्तार पार्टी नेताओं की रिहाई की उठाई मांग

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Oppo K14 Plus भारत में लॉन्च हुआ यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने घोषित किए उम्मीदवारों के नाम मथुरा कलेक्ट्रेट पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन Asian Games 2026 में भारतीय निशानेबाज नीरू ढांडा ने रचा इतिहास मथुरा में 3-4 अक्टूबर को भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दो दिवसीय उच्चस्तरीय समन्वय बैठक पूर्व IAS दिव्या मित्तल का राजनीति में कदम; निर्दलीय रहकर करेंगी जनसेवा मथुरा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; IAS सलोनी गौतम बनीं गोवर्धन की नई SDM बैंक हड़ताल के बीच वित्त मंत्रालय का बड़ा फैसला; 27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे सभी सरकारी बैंक