Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

यूपी में 3 महीने बाद कोरोना के रेकॉर्ड 1,032 केस, 6 मरीजों की मौत

by • March 27, 2021
Advertisement
Ad

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर बढ़ने लगा है। यूपी में पिछले 24 घंटे के दौरान Covid-19 से छह और मरीजों की मौत हो गई। इससे राज्य में अब तक कोरोना महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 8,779 तक पहुंच गई है। वहीं, प्रदेश में बीते तीन महीने में पहली बार 24 घंटे में एक हजार से अधिक संक्रमण के मामले आए हैं।

यूपी के अपर मुख्‍य सचिव स्‍वास्‍थ्‍य अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,032 नए मामले आए हैं। उन्होंने बताया कि राज्‍य ने तीन माह बाद एक हजार का आंकड़ा पार किया है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.