Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

हादसा: पंजाबी सिंगर दिलजान की सड़क हादसे में मौत, 2 अप्रैल के रिलीज होना था नया गाना

by यूनिक समय • March 30, 2021
Advertisement
Ad

चंडीगढ़। पंजाब के अमृतसर जिले में एक दर्दनाक हो गया है। जिसमें पंजाबी सिंगर दिलजान की मौत हो गई। ये हादसा मंगलवार को करीब सुबह 3.45 बजे हुआ।

मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजान देर रात अपनी कार में अमृतसर से करतारपुर आ रहे थे और इसी दौरान जंडियाला गुरु के पास हादसा हो गय। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि दिलजान करतारपुर के रहने वाले थे. बताया जा रहा है कि हादसा उनकी कार के डिवाइडर से टकराने के कारण हुआ।

पुलिस का कहना है कि हादसों के कारणों की जांच करवाई जा रही है। दिलजान मंगलवार तड़के अमृतसर से करतारपुर की तरफ अपनी कार में सवार होकर जा रहे थे। जीटी रोड पर उनकी कार की रफ्तार काफी तेज थी। पुल के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसा देख वहां से गुजर रहे लोगों ने अपने वाहनों से राहत अभियान शुरू किया। अस्पताल ले जाने से पहले दिलजान की मौत हो चुकी थी।

2 अप्रैल को रिलीज होना था नया गाना
दिलजान के परिजनों ने बताया कि 2 अप्रैल को दिलजान का नया गाना रिलीज होना था। इसी सिलसिले में एक मीटिंग अटेंड करने वह सोमवार को अपनी गाड़ी में सवार होकर अमृतसर गए थे। देर रात लौटते समय यह हादसा हो गया, जिसमें उसकी मौत हो गई। जिस समय ये हादसा हुआ उस समय दिलजान कार में अकेले ही थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.