Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सेहत: सूजन और गैस की परेशानी से परहेज रखें और आसान टिप्स अपनाएं!

by यूनिक समय • March 30, 2021
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। अक्सर सूजन या अफारा आपको असहज और भरा हुआ महसूस करताा है। गैस की वजह बनने वाले फूड लेने यो ओवरइटिंग से होता है। जिसमें पेट बेवजह फुल और ठसा हुआ सा महसूस करते हैं। आपको लगता है कि जैसे आपका पेट सूज गया है। नतीजन आपका पेट बड़ा दिखता है। यह हमारे शरीर के सिस्टम में गैस के अधिक बनने की वजह से होता है और इससे असुविधा और बेचैनी होती है।

अक्सर सूजन कुछ विशेष इंग्रीडिएंट्स और गैस पैदा करने वाली चीजों जैसे बीन्स, दालों, आदि को खाने से होती है। अगर आप भी अक्सर इसका शिकार होते हैं तो इन आसान से टिप्स को अपनाएं और इससे छुटकारा पाएं. ये टिप्स इस परेशानी से निपटने में बेहद कारगर साबित होते हैं।

केवल पानी पिएं
गैस और सूजन की वजह बनने वाले सोडा या कार्बोनेटेड ड्रिंक्स से परहेज करें। मसलन शराब और फ़िज़ी ड्रिंक्स को छोड़ दें और केवल पानी को ही अपने मुख्य पेय के तौर पर लेने की आदत डाल लें।

सॉल्टी फूड से बचें
नमकीन खाद्य पदार्थों में भारी मात्रा में सोडियम सामग्री के होने से डिहाइड्रेशन होता है जो ब्लोटिंग या सूजन की वजह बनता है, इसलिए सॉल्टी फूड जैसे ब्रेड, फ्रोजन फूड, प्रोसेस्ड फूड, मीट, मसाले आदि खाने से बचें।

धीरे-धीरे खाना
ब्लोटिंग के सबसे आम कारणों में से एक बहुत ज्यादा खाना बहुत जल्दी-जल्दी खाना है। इस तरह की आदत गैस बनने की वजह बनती है, इसलिए अपने खाने को छोटे-छोटे हिस्सों में धीरे-धीरे खाएं यानी कई बार में केवल थोड़ा-थोड़ा खाने की आदत डालें। इसके साथ ही खाने को निगलने की बजाय चबा-चबा कर खाने को तवज्जो दें।

प्रोबायोटिक्स खाना खाएं
दही जैसे प्रोबायोटिक बैक्टीरिया से भरपूर खाद्य पदार्थ लें। ये ब्लोटिंग और गैस से निपटने में मदद करते हैं। इसके साथ ही यह आंतों में गुड बैक्टीरिया की संख्या बढ़ाने और पाचन प्रक्रियाओं को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

सही खाना खाएं
कुछ खाद्य पदार्थ ब्लोटिंग से लड़ने में मदद कर सकते हैं. इन चीजों में शकरकंद, कद्दू, एवोकाडो, केले, पत्तेदार साग, संतरा, टमाटर, अजवाइन, शतावरी, अदरक, सौंफ, ककड़ी जैसी चीज़ें शामिल हैं. इस तरह की चीजों को अपने भोजन में लेना शुरू करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.