Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

वर्कप्लेस पर 11 अप्रैल से लगेगी कोरोना वैक्सीन, सरकार ने जारी किया​ आदेश

by यूनिक समय • April 7, 2021
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। केंद्र सरकार जल्द ही कार्यस्थलों पर टीकाकऱण की अनुमति देने जा रही है। किसी भी कार्यस्थल पर 100 पात्र लाभार्थी होने की स्थिति में वहीं कोविड वैक्सीनेशन सेंटर बनाया जाएगा। राज्य/ केंद्रशासित प्रदेशों को इसे 11 अप्रैल को लॉन्च करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक किसी भी निजी या सार्वजनिक संगठन में 100 पात्र और इच्छुक लाभार्थी होने की स्थिति में कार्यस्थल को कोविड वैक्सीनेशन सेंटर बनाया जाएगा। राज्यों को इस मुहिम में सहयोग देने के लिए इसके मुताबिक दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.