Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सेहत: आपकी वो पांच आदतें जिनके कारण आप बीमार हो सकते हैं!

by यूनिक समय • April 16, 2021
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। हर दिन आप हेल्‍दी भोजन करते हैं, व्‍यायाम करते हैं, फ्रूट और वेजिटेबल भी खाते हैं, प्रोटीन, मल्‍टीग्रेन आदि भी दिनभर के डाइट में शामिल करते हैं लेकिन इन सब के बावजूद अगर आप बीमार पड़ते रहते हैं तो इसकी वजह आपकी वो कुछ आदतें सकतीं हैं जिनकी वजह से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होने की बजाए कमजोर होती जा रही है। यहां आपको आपकी लाइफ स्‍टाइल की वे आदतें बताई जा रही हैं जिन्‍हें अगर आप आज हीं छोड़ दें तो आप कई बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं। जानिए कौन सी हैं वे आदतें।

जरूरत से ज्‍यादा पानी पीना
हम हमेशा से सुनते आए हैं कि पानी पीना सेहत के लिए अच्‍छा होता है। पानी अगर आप भरपूर पीते हैं तो आपके शरीर में कई तरह की समस्‍याएं वैसे हीं दूर रहेंगी। लेकिन अगर आप इस चक्‍कर में जरूरत से ज्‍यादा पानी पी लेते हैं तो यह भी शरीर के लिए नुकसान ही पहुंचाती हैं। यही नहीं, यह कई बीमारियों की वजह भी बन सकती है।

जरूरत से ज्‍यादा भोजन करना
अगर आप हेल्‍दी रहने के चक्‍कर में जरूरत से ज्‍यादा भोजन करते हैं तो आपकी ये आदत भी आपके शरीर के लिए नुकसान दायक हो सकती है। कम खाएं और प्रयास करें कि जो भी खाएं वे शरीर में पोषक तत्व की कमी को पूरा करते हों। आहार में ऐसी चीजें शामिल करें जिनमें अधिक मात्रा में विटामिन और प्रोटीन हो। ज्यादा भोजन करना आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। ब्रेकफास्‍ट हमेशा हेल्दी करें, लंच में हल्का भोजन करें और रात का भोजन जहां तक हो सके सादा और कम तेल-मसालों वाला भोजन करें।

दिन में सोने की आदत
आपको बता दें कि अगर आप दिन में सोते हैं तो यह आदत कई बीमारियों की वजह बनती है। कई लोगों को दोपहर के खाने के बाद दो से तीन घंटे सोने की आदत होती है जो खतरनाक है। हलांकि अगर आप खाने के बाद थकान मिटाने के लिए लिए कुछ देर की नैप लेते हैं तो ये हानिकारक नहीं होता।

देर रात तक जगे रहना
अगर आप रात में देर तक जगते हैं तो इससे आपका स्लीपिंग पैटर्न बिगड़ जाता है और रात भर जगने से शरीर का सर्कल बिगड़ जाता है जिससे आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। स्‍लीपिंग पैटर्न बिगड़ने से आपकी इम्‍यूनिटी डाउन होती है और आप तुरंत खांसी, सर्दी, बुखार आदि की चपेट में आ सकते हैं।

हाथ नहीं धोना
आपकी त्‍वचा पर हमेशा कई बैक्‍टीरिया रहते हैं जो अगर पेट में चले जाएं तो डायरिया, फूड प्‍वॉइजनिंग का कारण बनती है। लेकिन अगर आप खाने से पहले 30 सेकेंड तक अच्‍छी तरह साबुन से हाथों को साफ कर खाना खाते हैं तो आप कई बीमारियों से बच जाते हैं। यही नहीं, अगर आप दिनभर में कई बार हाथों को साबुन से साफ करते रहते हैं तो आपकी आंखें, नाक आदि भी बैक्‍टीरिया के संपर्क में जल्‍दी नहीं आते।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.