Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अच्छी नींद और बेहतर ब्लड सर्कुलेशन के लिए करें डांस, वजन होगा कम!

by यूनिक समय • April 29, 2021
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के बीच बाहर निकलना या कोई आयोजन होना तो बेहतर नहीं कहा जा सकता है, लेकिन डांस तनाव से मुक्त रखने के साथ सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में आप नृत्‍य को अपने रूटीन में शामिल करके इससे फायदा उठा सकते हैं और अपनी सेहत बेहतर रख सकते हैं।

दरअसल, नृत्‍य एक तरह से मूवमेंट एक्सरसाइज भी है। यह भावानात्मक तौर पर भी आपको सेहतमंद बनाए रखता है. नियि‍मत तौर पर डांस करने से शारीरिक तौर पर आप फिट रह सकते हैं। इसके अलावा चाहें आप बढ़ते वजन की समस्‍या से दुखी हों या फिर कोई अन्‍य शारीरिक, मानसिक समस्‍या ही क्‍यों न हो, नृत्‍य को शौक आपको कई समस्‍याओं से दूर रखेगा।

वजन कम करने में मददगार
आज कल वजन बढ़ने की समस्‍या से ज्‍यादातर लोग जूझ रहे हैं। ऐसे में नियमित तौर पर नृत्‍य की आदत फायदा पहुंचाएगी. अगर यह कहें कि डांस एक तरह की थेरेपी है, तो गलत नहीं होगा, क्योंकि इससे कैलोरी तेजी से बर्न होने लगती है। यानी बॉडी को शेप में रखने के लिए डांस एक अच्‍छा विकल्‍प हो सकता है।

रक्त संचार होगा बेहतर
अगर नियमित तौर पर आप नृत्‍य को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं, तो इससे रक्त संचार बेहतर बना रहता है। साथ ही इसको करने से कई बीमारियों से बचे रहते हैं। वहीं आपकी स्किन में भी निखार आता है। तो इसे अपने रूटीन में जरूर शामिल करें।

अकेलापन-तनाव करेगा दूर
आज कल अकेलापन और डिप्रेशन इनसे ज्‍यादातर लोग पीड़ित हैं। ऐसे में डांस अच्‍छा विकल्‍प हो सकता है। यह तनाव दूर करता है और इससे डिप्रेशन भी दूर होता है। इसलिए अगर आप इन समस्‍याओं से दो-चार हैं तो डांस जरूर करें।

अच्‍छी नींद के लिए करें नृत्‍य
जब आप डांस करते हैं तो इससे शरीर में थकावट पैदा होती है और फिर नींद अच्‍छी आती है। ऐसे में जो लोग अनिद्रा की समस्‍या से जूझ रहे हैं उनके लिए डांस एक बेहतर ऑप्‍शन है।

शरीर बना रहेगा फुर्तीला
डांस करने से शरीर फुर्तीला बना रहता है। अगर आप बहुत जल्‍दी थकावट महसूस करने लगते हैं तो डांस आपके शरीर में स्टैमिना को बढ़ाने में मददगार रहेगा। साथ ही जोड़ों में दर्द की समस्‍या से भी छुटकारा मिलता है, क्‍योंकि जब आप नियमित तौर पर डांस करते हैं तो इससे बॉडी फ्लैक्सिबल हो जाती है। ऐसे में जोड़ों में दर्द की समस्या से बचे रहते हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.