Mon, Jun 8th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

वृंदावन की वाल्मीकि बस्ती में बरात घर का शिलान्यास, मेयर बोले.. 31 लाख रुपये लागत आएगी

by यूनिक समय • May 10, 2021
Advertisement
Ad

संवाददाता
यूनिक समय, वृंदावन। मथुरा-वृंदावन नगर निगम के महापौर डा. मुकेश आर्य बंधु ने वार्ड नंबर 6 किशोरपुरा बाल्मीकि बस्ती पानी की टंकी के पास लगभग 31 लाख रुपये की लागत से बनने वाले बारात घर का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया।

महापौर ने कहा कि मैरिज होम या होटल में शादी करने में सक्षम न होने वाले व्यक्ति अपने बच्चों की शादी यहां पर शादी कर सकते है। चुनाव से पहले उन्होंने बरात घर बनाए जाने का प्रण लिया था। अब उस प्रण को पूरा करने का प्रयास किया गया है। इस अवसर पार्षद हेमंत भारती, अवर अभियंता निर्माण अरुण, प्रधान लिपिक श्रीगोपाल वशिष्ठ , संतोष कुमार तथा राजाराम आदि लोग उपस्थित थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.