Mon, Jun 8th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

यमुना में बहाने वाले शवों पर रोक, मेयर की अध्यक्षता में बनाई गई निगरानी कमेटी

by यूनिक समय • May 17, 2021
Advertisement
Ad

नगर संवाददाता
यूनिक समय, मथुरा । प्रदेश के कई शहरों में नदियों में बहाए गए शवों की खबरों को लेकर मथुरा-वृंदावन नगर निगम सतर्क हो गया है। मथुरा से गुजरने वाली यमुना में बहाए जाने वाले शवों को रोकने के लिए नगर निगम के मेयर डा. मुकेश आर्य बंधु की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है। कमेटी यह सुनिश्चित करेगी कि किसी भी सूरत में यमुना में शव प्रवाहित नहीं किए जाए।

मथुरा-वृन्दावन नगर में ये निगरानी रखी जायेगी कि किसी शव को यमुना नदी में प्रवाहित या जल समाधि तो नहीं दी जा रही है। समिति में नगर आयुक्त अनुयय झा संयोजक/सचिव, राधाकृष्ण पाठक उपाध्यक्ष, अपर नगर आयुक्त सतेंद्र तिवारी, सहायक अभियंता अनिल रंजन सदस्य होंगे। समिति में पार्षद रामदास चतुर्वेदी, हेमन्त अग्रवाल, कुलदीप सिंह, मुन्ना निषाद, रसिक बल्लभ, तिलकवीर, रवि यादव, आकाश महावर, राजवीर सिंह तथा तुलसीराम को नामित किया गया है।

नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत होती है और उसका परिवार दाह संस्कार में सक्षम नहीं है तो निगम द्वारा उसके परिवार को अधिकतम पांच हजार रुपये तक की सहायता अन्तेष्टि क्रिया हेतु दी जा रही है।
गठित समिति द्वारा समय-समय पर यमुना नदी किनारे क्षेत्रों एवं शवदाह गृहों का निरीक्षण किया जायेगा। यमुना पार मोक्षधाम पर लकड़ी संग्रहण हेतु स्टोर का निर्माण कराया गया है। शवों की अन्त्येष्टि हेतु ध्रुवघाट पर नवीन रैंपों का निर्माण कार्य कराया गया है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.