Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अंतरराज्यीय ठग गिरोह दबोचा, यूपी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का 1 करोड़ हड़पने का प्रयास

by यूनिक समय • May 26, 2021
Advertisement
Ad

करौली। जिला पुलिस ने फर्जी चैक के माध्यम से उत्तर प्रदेश ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के पैसे को निकालने का प्रयास करने वाले अंतरराज्यीय ठग गिरोह को दबोचने में सफलता हासिल की है। पकड़े गये ये ठग एक स्थानीय गौशाला के खाते में 1 करोड़ रुपये ट्रांसफर कराने का प्रयास कर रहे थें लेकिन इस दौरान शाखा प्रबंधक को संदेह हो गया तो उसने पुलिस को फोन कर दिया। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक स्थानीय आरोपी सहित पांच ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।

पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि पकड़े गये ठग उत्तर प्रदेश ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की राशि को फर्जी चैक के जरिये 1 करोड़ रुपए की राशि साईं राम गौ सेवा समिति महोली करौली के खाते में डालने का प्रयास कर रहे थे। पकड़े गये आरोपियों में हेमंत कुशवाह, शैलेश मिश्रा, केदार जाट और अमित कुशवाह उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं जबकि और नरसी माली करौली का रहने वाला है. इन्होंने करौली के गुलाब बाग स्थित एसबीआई बैंक में गौ सेवा समिति के खाते में 1 करोड़ रुपए की राशि स्थानांतरित करने के लिए चैक दिया था।

बैंक प्रबंधक को शक हुआ तो उसने बुलाई पुलिस
इस दौरान बैंक के शाखा प्रबंधक को शक हो गया और उसने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। इस पर पुलिस ने बैंक पहुंचकर संदिग्धों से पूछताछ की। उस दौरान बैंक में मौजूद हेमंत कुशवाहा, नरसी माली और शैलेश मिश्रा ने पुलिस को अलग-अलग बयान दिए। इसके बाद कड़ाई से पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनके 2 साथी बैंक के बाहर एक लग्जरी कार में बैठे हैं। इस पर पुलिस ने लग्जरी कार को भी जब्त कर लिया और उसमें बैठे केदार जाट तथा अमित कुशवाहा समेत सभी आरोपियों गिरफ्तार कर लिया।

जालसाजी कर चेक प्राप्त करना स्वीकारा
पूछताछ में हेमंत कुशवाहा ने मैनपुरी उत्तर प्रदेश के ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के खाते से जालसाजी कर चेक प्राप्त करना स्वीकार किया है। इसके साथ ही उसने बताया कि किसी को शक ना हो इसलिए स्थानीय गौ सेवा समिति सदस्य नरसी माली से संपर्क कर चैक को साईंराम गौ-सेवा समिति के खाते में क्लीयर कराने का प्रयास किया। एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि साईं राम गौ सेवा समिति केवल कागजों में ही संचालित है। पुलिस उसके लेनदेन एवं कार्यप्रणाली की जांच रही है। ठग गिरोह द्वारा की गई अन्य वारदातों के खुलासे के लिए पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.