Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में मिले 51 हजार से अधिक केस, 1300 से अधिक मौतें

by यूनिक समय • June 25, 2021
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर नियंत्रण में आ चुकी है। लेकिन तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। देश में पिछले 24 घंटे में 51 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। जबकि इस दौरान 64 हजार से अधिक लोगों ने संक्रमण को मात दी। 24 घंटे में 1328 लोगों की मौत हुई है।

रिकवरी रेट 96.66 प्रतिशत
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में रिकवरी रेट बढ़कर 96.66% हो गई है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.98% है। देश में पिछले 15 दिनों से लगातार 40 प्रतिशत केस कम हो रहे हैं देश में अब तक 3 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 2.91 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। देश में अब तक 3.93 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। इस समय 6.07 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

केरल में 12 हजार से अधिक केस
पिछले 24 घंटे में सिर्फ केरल में 12 हजार से अधिक केस मिले। महाराष्ट्र में 9800 से अधिक, तमिलनाडु में 6 हजार से अधिक, जबकि आंध प्रदेश में 4900 से अधिक केस मिले। बाकी राज्यों में इससे कम केस ही सामने आए। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक मौतें महाराष्ट्र में 556 हुईं।

भारत में वैक्सीनेशन और सैम्पलिंग
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 17,35,781 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 39,95,68,448 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 60,73,912 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 30,79,48,744 हुआ।

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 30.54 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध कराई गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 1.50 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.