Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

विकास प्राधिकरण का बुलडोजर चला, भरतपुर रोड की दो अवैध कॉलोनियों में कार्रवाई

by यूनिक समय • June 29, 2021
Advertisement
Ad

विशेष संवाददाता
यूनिक समय, मथुरा। मथुरा- वृंदावन विकास प्राधिकरण ने हाइवे थाना क्षेत्र अंतर्गत भरतपुर रोड पर अवैध रूप से बनाई जा रही दो कॉलोनियों में बने पक्के निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया।


विकास प्राधिकरण की टीम सचिव राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सुरेंद्र कुमार बंसल, राहुल अग्रवाल तथा मुकेश गोयल द्वारा करीब 15000 मीटर में काटी जा रही कॉलोनी पर पहुंची। यहां जेसीबी से सड़क बिजली के खंभे कॉलम ऑफिस को जमींदोज कर दिया गया। फिर टीम ने भगत सिंह द्वारा 3000 वर्ग मीटर में बनाई जा रही अवैध कॉलोनी पर ध्वस्तीकरण कार्य को अंजाम दिया। इस कॉलोनी में भी सड़क चाहर दिवारी आदि का निर्माण हो चुका था। कार्रवाई के दौरान डिप्टी कलेक्टर ओपी तिवारी के अलावा प्राधिकरण के अधीक्षण अभियंता आरपी सिंह, अधिशासी अभियंता धीरेंद्र बाजपेयी, सहायक अभियंता राजेश्वर सिंह, धर्मवीर शर्मा, अभियंता मनीष तिवारी, सुनील शर्मा, दिनेश गुप्ता तथा मनोज अग्रवाल सहित थाना हाइवे पुलिस मौजूद रही।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.