Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सिक्किम में 600 फुट गहरी खाई में गिरा ट्रक, सेना के 3 जवान शहीद, तीन गंभीर रूप से घायल

by • July 1, 2021
Advertisement
Ad

गंगटोक
पूर्वी सिक्किम में बुधवार को सेना के जवानों को ले जा रहा एक ट्रक खाई में गिर गया जिससे तीन जवानों की मौत हो गई और तीन अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी है। एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना न्यू जवाहलाल नेहरू रोड पर हुई।

उन्होंने बताया कि यह मार्ग गंगटोक को सोमगो झील और भारत-चीन सीमा के पास नाथु ला से जोड़ता है। उन्होंने बताया कि ट्रक में कुमाऊं रेजिमेंट के छह जवान सवार थे और ये गंगटोक की तरफ जा रहे थे तभी चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और यह 600 फुट गहरी खाई में जा गिरा।

तीन जवानों की हालत गंभीर, सिलीगुड़ी भेजा गया

ड्राइवर और दो अन्य जवानों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। अधिकारी ने बताया कि सेना, बीआरओ, पुलिस और स्थानीय लोगों ने इस दुर्गम क्षेत्र में खराब मौसम के बीच बचाव अभियान चलाया और तीन घायल सैनिकों को गंगटोक के सेना अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां से उन्हें पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में इलाज के लिए भेजा गया है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.