Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सेहत: दही का इस तरह करें सेवन, कई बीमारियां रहेंगी दूर

by Raju Chaurasia • July 13, 2021
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। भारतीय थाली में दही एक अहम खाद्य पदार्थ है। इसमें प्रचुर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन पाया जाता है जो एक हेल्‍दी शरीर के लिए बहुत ही जरूरी हैं। इसमें लैक्टोज, आयरन और फास्फोरस भी पाया जाता है जो इसे सुपर फूड की कैटेगरी में ले जाता है। हम इसका सेवन कई समस्‍याओं को दूर करने के लिए भी करते हैं मसलन इनडाइजेशन आदि। लेकिन अगर हम कुछ चीजों को दही के साथ मिलाकर प्रयोग करें तो सेहत से जुड़ी कई समस्‍याओं को दूर कर सकते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि आप दही का किस तरह और किन चीजों के साथ उपयोग करें कि यह और अधिक फायदेमंद हो जाए।

इस तरह करेंगे प्रयोग तो मिलेगा और अधिक फायदा
जीरे के साथ— अगर वजन बढ़ गया है और कम करना चाहते हैं तो आप दही में जीरा को मिलाकर खाएं। जीरा को आप भूनकर और हल्का दरबरा पीसकर दही में मिला लें और एक गिलास रोज पिएं।

शहद के साथ— अगर आपको मुंह में छाले हो जाते हैं तो आप दही में एक चम्मच शहद मिलाकर खाएं। इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो घाव को भरने में मदद करते हैं। इसके अलावा ये पेट को भी ठंडा करता है।

चीनी के साथ— अगर आप दही और चीनी खाना पसंद करते हैं तो कफ की समस्या दूर होती है. इसके साथ ही शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है।

सेंधा नमक के साथ— एसिडिटी की समस्या हो तो आप दही में सेंधा नमक मिलाकर खाएं। ये शरीर में एसिड लेवल बैलेंस करता है और एसिडिटी में फायदा पहुंचाता है।

मेवे के साथ—दही में आप मेवे भी मिलाकर खा सकते हैं. इससे आपको पर्याप्‍त ऊर्जा मिलेगी और आप वजन भी घटा पाएंगे।

केले के साथ— शरीर में जमा चर्बी को बर्न करना हो तो आप दही में केला मिलाकर खाएं। ये दोनों एक साथ मिलाकर खाने से फैट बर्न होता है और कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है। दिल से संबंधित समस्या से भी बचाव होता है।

अजवाइन के साथ— अगर किसी के दांत में दर्द है तो वो दही और अजवाइन को एक साथ मिलाकर खा लें। इससे दांतों का दर्द दूर करने में मदद मिलती है।

काली मिर्च के साथ— अगर आपको कब्ज की समस्या है तो आप दही में काली मिर्च मिलाकर खाएं। दही में प्रोबायोटिक बैक्टीरिया और काली मिर्च में मौजूद पाईपेरिन कब्ज की समस्या को दूर करने में कारगर है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.