Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मुंबई में दो मंजिला मकान गिरा, 3 की मौत, 7 लोग जख्मी

by • July 23, 2021
Advertisement
Ad

एक तरफ जहां महाराष्ट्र के कई जिले बाढ़ की चपेट में है। तो वहीं दूसरी तरफ मायानगरी मुंबई में एक दो मंजिला मकान गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि 7 लोग जख्मी हुए हैं। यह इमारत हादसा मुंबई के शिवाजी नगर इलाके के गोवंडी में हुआ है। फायर ब्रिगेड अधिकारियों के मुताबिक यह एक ग्राउंड प्लस वन का मकान था।

सुबह 5 बजे की घटना
दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक यह घटना सुबह तकरीबन 5 बजे हुई। यह घटना शिवाजी नगर के मुंबई सिटी हॉस्पिटल के पास मौजूद प्लॉट संख्या तीन पर घटी है।

दमकल विभाग के मुताबिक इस दुर्घटना में 10 लोग जख्मी हुए थे जिसमें से 7 लोगों को मुंबई के राजावाडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और तीन लोगों को सायन अस्पताल में भर्ती किया गया है। सायन अस्पताल लाए गए तीनों लोग अस्पताल में पहुंचने पर मृत घोषित किए गए। इसके पहले मुंबई के मालवणी इलाके में भी ऐसे ही एक इमारत हादसे में 11 लोगों की मौत हुई थी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.