राजकोट। ज्वैलर्स तीज त्यौहार पर हमेशा कुछ न कुछ नया प्रयोग करते हैं। इस बार गुजरात के राजकोर्ट के ज्वैलर्स ने सोने और चांदी की खूबसूरत राशियां डिजाइन की हैं। ज्वैलर सिद्धार्थ सहोलिया ने बताया कि उन्होंने 22 करेट गोल्ड से 15 डिजाइन राखियां तैयार की हैं। वहीं, चांदी की करीब 50 डिजाइन राखियां हैं। https://twitter.com/ANI/status/1421967382751309824?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1421967382751309824%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fstatic.asianetnews.com%2Ftwitter-iframe%2Fshow.html%3Furl%3Dhttps%3A%2F%2Ftwitter.com%2FANI%2Fstatus%2F1421967382751309824%3Fref_src%3Dtwsrc5Etfw भाईयों को राखियों की सुरक्षा करनी पड़ेगी उन्होंने बताया कि गोल्ड से तैयार राखियां 1 ग्राम से 1.5 ग्राम के बीच की हैं। इनकी कीमत 6000 से 10000 रुपए तक है। जबकि चांदी की राखियों की कीमत 150-550 रुपये रखी गई है। यानी यह और बात है कि भाइयों को इस बार इन राखियों की भी सुरक्षा करनी पड़ेगी। गुजरात का राजकोट ज्वैलरी का एक बड़ा मार्केट है। यहां से ज्वैलरी देशभर में जाती है। इस बार इन राखियों की राजस्थान, महाराष्ट्र, दिल्ली आदि राज्यों से बड़ी डिमांड आई है। इन खूबसूरत राखियों को नक्काशीदार लकड़ी के डिब्बों में पैक किया गया है। इनके साथ सूखे मेवे, चॉकलेट और अन्य सामग्री भी रखी गई है।