Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

इस हीरोइन के चेहरे की बदली बनावट देख हर कोई है हैरान, पहचानना भी हो रहा मुश्किल

by Raju Chaurasia • August 31, 2021
Advertisement
Ad

मुंबई। बॉलीवुड के साथ साउथ फिल्मों में काम करने वाली श्रुति हासन अचानक अपनी कुछ ऐसी फोटोज को लेकर लाइमलाइट में आ गई है, जिसमें उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है। दरअसल, श्रुति ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी मॉडलिंग डेज की फोटोज शेयर की है, जिसमें उनका लुक एकदम डिफरेंट नजर आ रहा है। उस वक्त ने सिर्फ 17 साल की थी। उन्होंने फोटोज शेयर कर लिखा- मुझे यह मिला, 17 साल की उम्र में मेरा पहला मॉडलिंग गिग, मैं थोड़ी भद्दी थोड़ी स्टार की तरह दिखती हूं लेकिन ये भी तो जिंदगी की तरह है। मुझे हमेशा काम करना और आगे बढ़ना पसंद रहा है। नीचे देखे श्रुति हासन की कुछ अनसीन फोटोज और उनके करियर से जुड़ी कुछ बातें…

श्रुति हासन ने जो फोटोज शेयर की है, उसमें वे काफी अलग दिख रही है। वहीं, आज की उनकी फोटोज पर नजर डाले तो उनके चेहरे की बनावट एकदम डिफरेंट दिख रही है। इसे देखकर कहा जा सकता है कि उन्होंने अपने लुक को चेंज करने के लिए सर्जरी करावाई है।

श्रुति हासन की तब और अब की फोटोज देखकर कहा जा सकता है कि उनके फेसकट में काफी चेंज आया है, खासकर नाक के शेप को लेकर। उनके चेंज लुक को देखकर फैन्स कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक ने सवाल कर पूछा- क्या ये आप है, मैं शॉक्ड हूं। एक ने कहा- आपका चेहरा एकदम बदल गया है।

एक शख्स ने पूछा- क्या आपने नाक और होंठ की सर्जरी करवाई है। एक बोला- आपको पहचान पाना मुश्किल हो रहा है। एक अन्य ने लिखा- मुझे ताज्जुब हो रहा है कि आपने आखिर कितनी सर्जरी करवाई है। एक ने पूछा- क्या ये आपकी ही फोटोज हैं।

बता दें कि श्रुति हासन कमल हासन और सारिका की बेटी है। श्रुति का जन्म तब हुआ था जब उनके पेरेंट्स लिव-इन में रहते थे। श्रुति के जन्म के बाद ही कपल ने शादी की थी। उन्होंने अपने पिता की फिल्म हे राम में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था।

बतौर एक्ट्रेस श्रुति हासन ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में फिल्म लक से की थी। ये फिल्म सुपरफ्लॉप साबित हुई थी। पता ही नहीं चला फिल्म कब आई और कब चली गई।

श्रुति हासन ने इसके बाद कुछ और बॉलीवुड फिल्मों में काम किया और फिर उन्होंने साउथ फिल्मों का रूख किया। आत की तारीख में वे साउथ इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक है।

उनकी आने वाली फिल्म तमिल में लाबम है, जिसमें वे विजय सेतुपति के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा श्रुति बाहुबली फेम प्रभास के साथ सलार है और एक वेब सीरीज भी भी नजर आएंगी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.