Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

हरतालिका तीज पर करें ये उपाय, वैवाहिक जीवन में बनी रहेगी खुशहाली और मधुरता

by Raju Chaurasia • September 9, 2021
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। धार्मिक मान्यता है कि हरतालिका तीज (9 सितंबर, गुरुवार) व्रत को करने से वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है और पति-पत्नी के बीच आपसी प्रेम बढ़ता है। हरतालिका तीज पर कुछ विशेष उपाय करने से दांपत्य जीवन में मधुरता आती है और अखंड सौभाग्य की कामना भी पूरी होती है। इस दिन आप ये उपाय कर सकते हैं…

हरतालिका तीज पर पूजा संपन्न करने के बाद पांच बुजुर्ग सुहागिन महिलाओं, साड़ी और बिछिया का दान करना चाहिए, और उनसे आशीर्वाद लेना चाहिए साथ ही पति के पांव छूकर आशीर्वाद लेना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इससे दांपत्य जीवन सुखी रहता है।
हरतालिका तीज पर व्रती (व्रत करने वाली) को माता पार्वती को लाल रंग की चुनरी अर्पित करना चाहिए। उसके बाद ॐ गौरीशंकराय नमः मंत्र का जाप करें। चुनरी में अपनी श्रद्धानुसार 7, 11, या 21 रु. बांधे। पूजा संपन्न करने के बाद चुनरी में बंधे हुए पैसों के अपने पास रख लें।
हरतालिका तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें, कथा सुनें और उसके बाद माता पार्वती को खीर का भोग लगाएं। उस खीर को प्रसाद स्वरुप अपने पति को खिलाएं। व्रत का पारण करने के लिए स्वयं भी खीर ग्रहण करें। इससे पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत बनता है, और दांपत्य जीवन सुखमय बनता है।
जिन कन्याओं के विवाह में बाधाएं आ रही हैं और विलंब हो रहा है, उन्हें इस दिन विधि-विधान से यह व्रत करना चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि हरतालिका तीज व्रत का विधिवत पूजन करने से सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। इस व्रत को करने से उनके विवाह के योग जल्दी ही बन सकते हैं।
ऐसी मान्यता हैं कि इस दिन पति के हाथ से मांग में सिंदूर भरवाने से पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत बनता है, और दांपत्य जीवन में आपसी प्रेम बढ़ता है। इसलिए इस दिन किसी शुभ मुहूर्त में पति के हाथ से मांग भरवाएं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.