Mon, Jun 8th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

चलती टाटा सूमो में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

by Raju Chaurasia • September 23, 2021
Advertisement
Ad

महावन/राया (मथुरा)। थाना महावन क्षेत्र अंतर्गत गांव बहादुरपुर के निकट गंग नहर के पास चलती टाटा सूमो में आग लगने से हड़कंप मच गया। चालक ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पुलिस एवं दमकल की गाड़ी के पहुंचने से पहले गाड़ी पूरी तरह से जल गई।
बताया गया कि गांव पचावर निवासी प्रेमवीर पुत्र रामखिलाड़ी अपने गांव से किसी कार्य से टाटा सूमो लेकर नहर पटरी के सहारे  मथुरा जा रहा था। गांव बहादुर पुर गंग नहर के पास गाड़ी में धुंआ उठा और आग लग गयी। आग लगते देख चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचायी। गाड़ी में आग लगती देख राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर महावन पुलिस और दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंच गयी। आग बुझाने का प्रयास किया। गाड़ी में आग लगने का कारण शार्ट शर्किट बताया जा रहा है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.