Thu, Jun 18th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

भीषण एक्सीडेंट: बस और डम्पर की आमने—सामने की टक्कर में सात की मौत 13 घायल

by Raju Chaurasia • October 1, 2021
Advertisement
Ad

भोपाल। शुक्रवार को भिंड जिले के गोहद चौक में सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 13 लोग घायल हुए हैं। बस और डम्पर के बीच आमने-सामने से हुई टक्कर के बाद चीख-पुकार मच गईं। बस में काफी यात्री सवार थे। डम्पर की टक्कर से बस कई जगह से पिचक गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पहले स्थानीय लोगों ने बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला। घायलों में 4 की हालत गंभीर है। उन्हें इलाज के लिए ग्वालियर भेजा गया है। बस ग्वालियर से बरेली जा रही थी।

मौजूद लोगों के मुताबिक बस और डम्पर दोनों की स्पीड तेज थी। जैसे ही दोनों आमने-सामने से टकराए एक धमाके सी आवाज हुई और कई यात्री बस में फंसे रह गए। मरने वालों में 5 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

कहा जा रहा है कि टायर फटने से डम्पर का बैलेंस बिगड़ा था। इसके बाद वो बस से जा टकराया। लोगों के मुताबिक, सड़क पर गड्ढे होने से लगातार हादसे बढ़ रहे हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.