Sat, Aug 1st, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मथुरा मेंं प्रभात फेरी के साथ अमृत महोत्सव शुरु

by Raju Chaurasia • October 2, 2021

मथुरा मेंं प्रभात फेरी के साथ अमृत महोत्सव शुरु

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

कार्यालय संवाददाता
मथुरा। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम अन्तर्गत दो अक्टूबर से  14 नवंबर  तक आयोजित अभियान को सफल बनाने के लिए गांधी जयन्ती पर  अमृत महोत्सव का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सुबह डेंपीयर नगर स्थित जुबली पार्क  से होलीगेट तथा होलीगेट से जुबली पार्क तक प्रभात फेरी निकाल कर किया। इसमें जिला जज  विवेक संगल,  मोटर दुर्घटना प्रतिकर न्यायाधिकरण पीठासीन अधिकारी रणघीर सिंह, डीएम नवनीत सिंह चहल, एसएसपी  डॉ. गौरव ग्रोवर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री सोनिका वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक डा. राजेन्द्र सिंह आदि अधिकारी शामिल हुए।

प्रभात फेरी में पुलिस मॉर्डन पब्लिक स्कूल, राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज लोहवन, किशोरी रमण कन्या इण्टर कॉलेज, सेठ बी. एन. पोद्दार इण्टर कॉलेज, श्री कृष्ण इण्टर कॉलेज गोकुल, राजकीय महाविद्यालय मांट, बलभद्र इण्टर कॉलेज दाऊजी, जसबंत सिंह भदौरिया डिग्री कॉलेज, के.आर. डिग्री कॉलेज, के.आर. कन्या महाविद्यालय, सुभाष इण्टर कॉलेज, इस्लामियां इण्टर कॉलेज आदि के छात्र-छात्रायें स्काऊट, रेडक्रास, एन.सी.सी. की ड्रेस में, हाथों में झण्डे, गांधी के चित्रपट तथा बैंण्ड के साथ मय अध्यापक, अध्यापिकाओं ने भाग लिया।

जिला न्यायालय स्थित केन्द्रीय कक्ष में गांधी जयंती  समारोह का आयोजन किया।  जनपद न्यायाधीश विवेक संगल, परिवार न्यायालय की प्रधान न्यायाधीश डा. विदुषी सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांध के चित्र पर माल्यार्पण किया। आशुलिपिक  अटलराम चतुर्वेदी व लेखा लिपिक  महावीर सिंह ने द्वारा काव्य पाठ व गीत के माध्यम से महात्मा गांधी के चरित्र का वर्णन किया। इस मौके पर अपर जिला जज  हरविंदर सिंह, अपर जिला जज  विपिन कुमार, अपर जिला जज/नोडल अधिकारी  देवकान्त शुक्ला, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट  राकेश सिंह, अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) अम्बर राणा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत तेहरिया तथा स्थायी लोक अदालत की सदस्य सुश्री प्रतिभा शर्मा ने  विचार व्यक्त किए। जनपद न्यायालय  से साइकिल रैली निकाली गई। रैली को जनपद न्यायाधीश ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.