Tue, Jun 9th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अग्रसेन मेला में सात, आठ और नौ को होंगे महिलाओं के कार्यक्रम

by Raju Chaurasia • October 3, 2021
Advertisement
Ad

विशेष प्रतिनिधि
मथुरा। अग्रवाटिका में श्री अग्रवाल सभा महिला समिति की आयोजित बैठक में महामंत्री माधुरी अग्रवाल ने सात, आठ और नौ अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन मेला के कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। सुनीता अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान संरक्षिका श्रीमती आशा अग्रवाल एवं मीरा अग्रवाल ने सभी बहनों से मेला कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की ।

पंक्चुअलिटी हाउजी में श्रीमती कल्पना आढतिया  ने बाजी मारी । कार्यक्रम की प्रायोजक श्रीमती चारु अग्रवाल ,श्रीमती राधा, श्रीमती अंतिमा ,श्रीमती शालू, श्रीमती प्राची ,श्रीमती रश्मि, श्रीमती ओमवती अग्रवाल (श्रीमती विशाखा, श्री राम श्री ग्रुप ),श्रीमती कविता को सम्मानित किया। बैठक में
श्रीमती रजनी तायल, श्रीमती ओमवती अग्रवाल, श्रीमती सुधा अग्रवाल, श्रीमती अर्चना अग्रवाल, श्रीमती आराधना अग्रवाल, श्रीमती चारु सिंघल, श्रीमती रेनू अग्रवाल, शिव बाला, श्रीमती बीना अग्रवाल, श्रीमती कुसुम अग्रवाल, श्रीमती अनीता अग्रवाल सेठवाला, श्रीमती रंजना अग्रवाल, श्रीमती राजरानी अग्रवाल, श्रीमती उषा अग्रवाल, श्रीमती संगीता अग्रवाल तथा श्रीमती वंदना अग्रवाल आदि ने भाग लिया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.