Tue, Jun 9th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अफगानिस्तान की समस्या विश्व के लिए मजाक नहीं है: टावरी

by Raju Chaurasia • October 3, 2021
Advertisement
Ad

विशेष संवाददाता
मथुरा। आज पूरा विश्व डर के माहौल में जी रहा है। विश्व के सामने जो समस्या है वह है अफगानिस्तान। यह कोई मजाक नहीं है, आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुत भयंकर स्थिति आने वाली है।

यह उद्गार व्यक्त करते हुए अयोध्या के पूर्व कमिश्नर एवं खादी ग्रामोद्योग के सचिव  कमल टावरी ने कहा कि अगर हमने अपने आपको शस्त्रों और शास्त्रों में मजबूत नहीं किया तो हम कहीं टिक नहीं पायेंगे, अगर टिकना है तो हमें इनको मानना ही होगा।

उन्होंने कहा कि सभ्यता को संभालना हो तो मास अवेयरनेस की आवश्यकता है। ब्लॉक स्तर तक सभी को जोड़ने का कार्यक्रम आयोजित करना होगा, कहा कि जो संस्थाएं 40-50 साल पहले थीं। अधिकतर बीमार हो गयी हैं। चाहें खादी कमीशन हो या कापाड हो़, भारत सरकार की संस्थाएं चाहें गांधी जी की हों या विनोवा जी की सब में कोढ़ लग गया है। कुछ अपवाद स्वरूप जिन्दा हैं, कृपया कर उन्हें ढूंढिए। श्री टावरी कल्याणं करोति संस्था के 40 वें स्थापना पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने अपनी पुस्तक मार्किट द अनमाकेर्टेड इंडिया के विषय में भी बताया। उन्होंने कहा कि इसी समाज में ऐसी संस्थाएं भी मिलेंगी, कल्याणं करोति जेसी संस्थाएं जो अपनी प्रतिष्ठा बनाये हुए हैं। संस्था को नई सोच व नई दिशा के साथ आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।

न्होंने कहा कि आज अपने दादा दादी नाना नानी से पूछिये कि वह जब छोटे थे तब कैसा भारत था और आज कैसा भारत है। हमको नानी और पोती को जोड़ना पड़ेगा। आपसी समन्वय के कार्यक्रम आयोजित करने होंगे तभी समाज का भला हो सकेगा।  चम्पा अग्रवाल इंटर कॉलेज के  पूर्व प्रधानाचार्य  अतुल जैन,  विशन चन्द्र अग्रवाल,  कथावाचक श्रीराम मुदगल, महामण्डलेश्वर पीपोद्वाराचार्य बलराम दास आदि ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता करते हुए स्वामी महेशानन्द सरस्वती ने कहा कि समाज में संस्थाएं तो बनती हैं मगर अनन्त काल तक चल नहीं पाती हैं क्यों कि उनका उद्देश्य ठीक नहीं होता है। आज दानदाताओं की कमी नहीं है। वह दान कहां करें। इसमें संशय होता है उचित संस्था को दान करके ऐसी संस्थाओं को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है, कल्याणं करोति तमाम संघर्ष के साथ निरन्तर आगे बढ़ रही है। कार्यक्रम में डॉ. शालनी अग्रवाल, राजीव पाठक, योगेन्द्र कुमार मौर्य, मुकेश शर्मा, श्रीमती उषा पचौरी, श्रीमती सोनल शर्मा, श्रीमती सुनीता गुप्ता, भानु प्रताप सिंह, श्रीमती कमलेश चौहान, श्रीमती रश्मि शर्मा, परमवीर सिंह, विजय सिंह गुर्जर, जयवीर सिंह, ओम शरण को सम्मानित किया गया।  सम्बल विद्यालय की छात्राओं चेतना, मंजु व दीपिका ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। संस्था के महासचिव सुनील कुमार शर्मा ने सभी का आभार जताया। संचालन आर पी प्रजापति ने किया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.