Tue, Jun 9th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मोत्सव पर सार्वजनिक सभा, पंडित जी की हत्या की जांच होनी चाहिए: दिनेश चंद्र

by Raju Chaurasia • October 4, 2021
Advertisement
Ad

विशेष संवाददाता
फरह (मथुरा)। एकात्म मानव के प्रेणता पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मोत्सव पर आभासी पद्धिति द्वारा आयोजित वर्चुअल सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतराष्टÑीय महामंत्री दिनेश चंद्र ने कहा कि  पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेघावी छात्र थे। उन्होंने बचपन से ही कठिनाइयों के बीच पढ़ाई की थी।

उन्होंने कहा कि उनकी मुगलसराय में हत्या हुई थी, उनकी हत्या का आज तक सुराग नहीं मिला है।  सरकार से मांग करते हुए कहा कि पंडित जी की हत्या की जांच होनी चाहिए और तथ्य समाज के सामने आने चाहिए। राष्टÑीय स्वयं सेवक संघ कार्यकारिणी के सदस्य एवं सभा के मुख्य वक्ता अनिरुद्ध देशपांडे ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानव दर्शन की सार्थकता आज ही सार्थक है। उनका पूरा चिंतन मनुष्य का सर्वांगीण विकास था।

कथावाचक अतुल कृष्ण शास्त्री ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि एकात्म मानव दर्शन भारत के आध्यात्म का मूल प्राण है।  देवघर झारखंड के महामंडलेश्वर प्रकाशानंद महाराज ने भौतिक रूप से उपस्थित रहकर आशीर्वचन दिया। सभा में क्षेत्र प्रचारक महेंद्र कुमार, विद्या भारती के राष्टÑीय सह संगठन मंत्री यतीन्द्र जी,  दीनदयाल धाम के निदेशक सोनपाल,  केशव धाम के निदेशक ललित कुमार, विभाग प्रचारक गोविंद जी, प्रांत ग्राम विकास प्रमुख राजवीर दीक्षित, विधायक ठाकुर कारिन्दा सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष चैतन्य स्वरूप पाराशर आदि  उपस्थित थे। महोत्सव समिति अध्यक्ष अशोक कुमार टैंटीवाल ने आभार जताया। संचालन महामंत्री डॉ० कमल कौशिक ने किया।

हवन के साथ पं. दीनदयाल उपाध्याक्ष जन्मोत्सव कार्यक्रम शुरु
दीनदयाल धाम (फरह)। एकात्म मानववाद के प्रणेता  पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मोत्सव  पर दीनदयाल धाम स्मारक  भवन में दो दिवसीय वर्चुअल जन्मोत्सव का शुभारम्भ  हवन और वेदमंत्रोच्चारण के साथ हो गया।
हवन के यजमान स्मारक समिति के सह मंत्री मनीष गुप्ता, स्मृति महोत्सव समिति महामंत्री डॉ. कमल कौशिक एवं रामाकांत उपाध्याय सपत्नीक थे। क्षेत्र प्रचारक महेंद्र कुमार, प्रदेश के दुग्ध विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण समेत समिति के पदाधिकारियों ने स्मारक भवन स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पार्चन कर भावांजलि अर्पित की।  आचार्य विपिन विहारी आर्य एवं भुवनेश ने हवन कराया। इस मौके पर दीनदयाल धाम निदेशक सोनपाल, स्मृति महोत्सव अध्यक्ष अशोक टैंटीवाल,  ब्रज प्रान्त ग्राम्य विकास प्रमुख राजवीर दीक्षित, प्रचार मंत्री मुकेश शर्मा, सांसद अलीगढ़ सतीश गौतम, कल्याण करोति के सचिव सुनील शर्मा आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.