Tue, Jun 9th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अग्रवंशियों ने भगवान अग्रसेन की महाआरती, रंग बिरंगी रोशनी से  जगमग हुआ अग्रसेन चौक

by Raju Chaurasia • October 8, 2021
Advertisement
Ad

मथुरा। महाराजा अग्रसेन महाराज के  जयंती महोत्सव अन्तर्गत मसानी स्थित अग्रसेन चौक पर महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर पूजन-अर्चन कर महाआरती और दीपदान किया गया।

मुख्य अतिथि अग्रवाल सभा के संगठन मंत्री शशिभानू गर्ग और कोषाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल बुलियन वाले थे। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मलेन ब्रज प्रदेश के अध्यक्ष कंचन लाल अग्रवाल सर्राफ, ब्रज प्रदेश महिला समिति की अध्यक्ष   श्रीमती आशा अग्रवाल लोहे वाली,  महामंत्री श्रीमती मीरा अग्रवाल कोयले वाली, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ब्रज प्रदेश के जिला अध्यक्ष और अग्रवाल सभा के पूर्व प्रधानमंत्री  रवि अग्रवाल मास्टर ने महाराजा अग्रसेन  की आरती उतारी। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के राष्ट्रीय मंत्री योगेन्द्र गोयल ट्रेजरी वालों, संरक्षक अरविंद बिसावर वाले और मनोज बृजवासी ने सम्मानित अतिथियों   का स्वागत किया।

महा आरती में क्लब के उपाध्यक्ष  मोहित बंसल,संगठन मंत्री नितिन गर्ग, आॅडिटर जितेन्द्र अग्रवाल एल आई सी,नितिन गर्ग,राजीव अग्रवाल महावन वाले,मीडिया प्रभारी तरुण अग्रवाल,योगेन्द्र बंसल कारब वाले,राजीव महावन वाले,अभिषेक गोयल,तपिश गर्ग,शुभम अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, शशि गोयल और अनिता अग्रवाल आदि ने भाग लिया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.