Tue, Jul 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में पटरियों पर बैठे किसान, 30 जगह रेल सेवा प्रभावित

by Raju Chaurasia • October 18, 2021

लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में पटरियों पर बैठे किसान, 30 जगह रेल सेवा प्रभावित

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

सोनीपत। लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर देश के कई राज्यों में किसानों का ‘रेल रोको अभियान’ चल रहा है। इसका असर पश्चिम यूपी, दिल्ली के अलावा हरियाणा और पंजाब में देखने को मिल रहा है। खासतौर पर पंजाब और हरियाणा में किसान कई जगह रेलवे ट्रैक पर जमे हुए हैं और इसके चलते ट्रेनों का आवागमन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा को पद से हटाए जाने की मांग करते हुए किसान आंदोलन कर रहे हैं। इस मामले में उनके बेटे आशीष मिश्रा को मुख्य आरोपी बनाया गया है। क्या है इस आंदोलन का असर देखें पल-पल की अपडेट्स..

पंजाब में किसानों का आंदोलन, यात्री परेशान
पंजाब में संयुक्त किसान मोर्चा के 6 घंटे के ‘रेल रोको’ आंदोलन के तहत किसान रेल की पटरियों पर बैठ गए हैं। चंडीगढ़ जाने वाली ट्रेन के यात्रियों का कहना है कि किसान संघ द्वारा चल रहे ‘रेल रोको’ आंदोलन के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सोनीपत में प्रदर्शनकारी रेलवे ट्रैक पर बैठे
संयुक्त किसान मोर्चा के रेल रोको आंदोलन के आह्वान पर हरियाणा के सोनीपत में प्रदर्शनकारी रेलवे ट्रैक पर बैठे हैं। लखीमपुर खीरी केस में वे केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं।

गाजियाबाद के मोदीनगर रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी रोकी
गाजियाबाद के मोदीनगर रेलवे स्टेशन पर किसान संगठनों ने मालगाड़ी पर चढ़ अपना विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। मोदीनगर में भारी सुरक्षा बल होने के बावजूद किसानों ने ट्रेन रोकी।

चित्रकूट में डटे किसान
चित्रकूट में रेल रोको आंदोलन में शामिल होने के लिए रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे किसानों को पुलिस ने रोका दिया। इससे खफा किसान शहर के गल्ला मंडी परिसर में धरने पर बैठे हैं। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। वहीं, बांदा में किसानों से पहले पुलिस ने ट्रैक पर कब्जा कर लिया।

महोबा में पुलिस-प्रशासन सतर्क
महोबा में किसानों के रेल रोको आंदोलन को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। रेलवे स्टेशन पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह सहित अन्य आला अधिकारी और पीएसी पुलिस बल स्टेशन में मौजूद हैं। किसान लखीमपुर मामले में गृह राज्यमंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.