मुंबई। अब खबर है कि टीवी की नागिन के नाम से फेमस सायंतनी घोष अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड अनुग्रह तिवारी के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही है। दोनों आय यानी रविवार 5 दिसंबर को कोलकाता में शादी करेंगे। शादी से पहले दोनों की सगाई शनिवार को हुई। इससे जुड़ी फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें कि सायंतनी के होने वाले पति अनुग्रह फिटनेट इंडस्ट्री से जुड़े हैं। View this post on Instagram A post shared by Sayantani (@sayantanighosh0609) बता दें कि सायंतनी घोष ने एक इंटीमेट सेरेमनी में अनुग्रह के साथ सगाई की। इसकी कुछ फोटोज और वीडियो सामने आए हैं, जिसमें होने वाली दुल्हन के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है। सायंतनी ने अपनी रिंग सेरेमनी में रेड कलर की साड़ी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने गोल्डन कलर का पफ वाला ब्लाउज कैरी था। वहीं, उनके मंगेतर अनुग्रह ने रेड कुर्ते के साथ गोल्डन कलर की जैकेट पहनी थी। एक फोटो में सायंतनी को अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी कुछ फोटोज और वीडियो शेयर किए हैं। अनुग्रह से सायंतनी की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। फिर धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हुई और अफेयर हो गया। फिर दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने की सोची। दोनों पिछले साल 2020 में शादी करने वाले थे, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से उन्हें प्लान चेंज करना पड़ा। था। तेरा यार हूं सीरियल में दलजीत का किरदार निभा रहीं सायंतनी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी शादी के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि उनकी शादी काफी सिंपल तरीके से की जाएगी। मैं इस साल को गुडबाय करने के लिए इससे अच्छा तरीका नहीं ढूंढ सकती थी। हर लड़की अपनी शादी के दिन का सपना देखती है और यह बिल्कुल असली लगता है। उन्होंने कहा था- कुछ दिन पहले शूटिंग खत्म करने के बाद मेरे मंगेतर ने घर पहुंचते ही मुझे अपने जीवन का सबसे बड़ा सरप्राइज मिला। मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती कि मुझे कैसा लगा। मैं शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हूं।