Mon, Jun 8th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

रिश्वत लेते पकड़े गए आरपीएफ के जवान, सीबीआई कर रही मामले की जांच

by Raju Chaurasia • December 5, 2021
Advertisement
Ad

बाराबंकी। यूपी के बाराबंकी जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले आरपीएफ के एक इंस्पेक्टर और सिपाही की तलाश में शनिवार देर रात सीबीआई टीम कोतवाली पहुंची। बताया जाता है कि दोनों भ्रष्टाचार के मामले में लिप्त हैं जिनको सीबीआई तलाशते हुए बाराबंकी पहुंची थी। वहां पर रात करीब 11 बजे सीबीआई ने आरपीएफ इंस्पेक्टर अखिलेश यादव और सिपाही आशुतोष तिवारी को 63 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें एक व्यापारी ने भ्रस्टाचार के खिलाफ सीबीआई में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें आरपीएफ बाराबंकी इंस्पेक्टर अखिलेश यादव उस पर काम के लिए रिश्वत देने का दबाव बना रहे हैं।

मामले के गंभीरता से लेते हुए सीबीआई ने दोनों के खिलाफ लखनऊ में मुकदमा दर्ज किया था। जानकारी केअनुसार, दोनों आरोपित बाराबंकी में रहते हैं लेकिन तैनाती किसी अन्य जनपद में बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार सीबीआई ने दोनों आरोपितों को हिरासत में भी लिया है और शहर के कुछ इलाकों में दबिश भी दे रही है।

मंडल सुरक्षा आयुक्त लखनऊ अभिषेक कुमार ने बताया कि सीबीआई ने शिकायत पर आरपीएफ बाराबंकी इंस्पेक्टर व सिपाही को गिरफ्तार किया है। इस मामले में सीबीआई ने मुकदमा दर्ज किया था। शनिवार की देर रात सीबीआई टीम ने गिरफ्तारी की है। आरोपी इंस्पेक्टर अखिलेश यादव और सिपाही आशुतोष तिवारी को निलंबित किया जा चुका है। विभागीय जांच बैठाकर उनके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। सीबीआई टीम ने रिश्वत लेते आरपीएफ इंस्पेक्टर व सिपाही को गिरफ्तार किया है। शनिवार देर रात बाराबंकी रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया से 63 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सीबीआई टीम दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर नगर कोतवाली ले कर आई इसके बाद यहां से उन्हें लखनऊ लेकर चली चली गई।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.