Sat, Jun 20th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

दिल्ली: रोहिणी कोर्ट में सुनवाई के दौरान लैपटॉप बैग में धमाका!

by Raju Chaurasia • December 9, 2021
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। गुरुवार को राजधानी दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में एक कम तीव्रता वाला विस्फोट हुआ। अधिकारियों के मुताबिक यह धमाका कोर्ट रूम नंबर 102 के अंदर हुआ। दिल्ली पुलिस के पीआरओ के मुताबिक माना जा रहा है कि यह धमाका एक लैपटॉप बैग में हुआ। इस विस्फोट में कोर्ट में तैनात एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है। पुलिस के मुताबिक यह एक तरह का क्रूड बम है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने भी सबूत जुटाए हैं।
अचानक हुए धमाके बाद अफरातफरी मच गई। पुलिस ने कोर्ट खाली करा दिया और गेट बंद कर दिए हैं। पुलिस को मौके से आईईडी विस्फोटक और एक टिफिननुमा चीज मिली है। इसके बाद एनएसजी (NSG)को भी मौके पर बुलाया गया है। उधर, दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना भी रोहिणी कोर्ट पहुंचे और जांच पड़ताल की। धमाका जिस वक्त हुआ उस वक्त कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। इससे वहां अफरातफरी मच गई।

दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 102 रूम नंबर कोर्ट में जो धमाका हुआ, वो लैपटॉप बैग में रखे टीन के बॉक्स में हुआ। धमाके के बाद डब्बा फट गया और कोर्ट रूम में उसका पार्ट बिखरा हुआ मिला। जिस बैग में धमाका हुआ उसमें कुछ बैटरी और वायर भी था।

कोर्ट रूम नंबर 102 में हुए धमाके में घायल नायब कोर्ट को हल्की चोट आई है। राजीव कुमार नामक इस पुलसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह सुल्तानपुरी थाने में तैनात है।

रोहिणी कोर्ट परिसर में 24 सितंबर को गैंगवॉर का मामला सामने आया था। वहां पेशी पर पहुंचे गैंगस्टर जीतेंद्र गोगी को 2 शूटरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करके मौत के घाट उतार दिया था। हालांकि, वकील की ड्रेस में आए दोनों शूटरों को पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में मार गिराया था। गोगी को मारने के लिए पहले से ही दोनों शूटर मौजूद थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.