Mon, Jun 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

रैन बसेराओं की व्यवस्था देखने पहुंचे आयुक्त, कर्मचारी न मिलने पर निलंबन का आदेश

by Raju Chaurasia • December 25, 2021
Advertisement
Ad

नगर संवाददाता
मथुरा। शुक्रवार की रात। ठंड की ठिठुरन में रैन बसेराओं में रात बिता रहे गरीब लोगों की हालात देखने आए मथुरा-वृंदावन नगर निगम के आयुक्त अनुयय झा ने माथा भूतेश्वर तिराहा स्थित रैन बसेरा में ठनक गया। कर्मचारी के न मिलने पर उसको निलंबित करने का आदेश सुनाया।  आयुक्त ने रात में भूतेश्वर तिराहा पर अस्थाई रैन बसेरा, भूतेश्वर स्टेशन के सामने स्थाई रैन बसेरा, गोवर्धन चौराहा/ रेलवे जंक्शन पर बने रैन बसेरों कां औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान भूतेश्वर स्टेशन के सामने स्थाई रैन बसेरा में लाइट सही नही पाई गई, बाथ रूम में गंदगी देख नगर आयुक्त काफी नाराज हुए। उन्होंने वही रुक कर सफाई कर्मी बुलाकर टॉयलेट साफ करवाया।  भूतेश्वर स्थाई रैन बसेरा पर तैनात कर्मचारी ड्यूटी पर उपस्थित नहीं मिला जिसके विरुद्ध निलम्बन की कार्यवाही की गई है।

नगर आयुक्त के मुताबिक गरीबों और बेसहारा लोगों के लिए मथुरा और वृंदावन में रैन बसेरा बनाए गए हैं। इनमें  साफ-सुथरे उनके रात्रि प्रवास के लिए रजाई गद्दे फर्श आदि की व्यवस्था के साथ टॉयलेट पेयजल चाय का इंतजाम किया गया हैं। बताया कि रैन बसेरा पर व्यवस्थाएं प्रभावी बनाए रखने के लिए नगर निगम के अधिकारी प्रतिदिन निरीक्षण करेंगे। उन्होंने बताया कि रैेन बसेरा के आसपास के अलावा शहर के प्रमुख स्थानों पर गैस के हीटर लगवाए गए हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.