Mon, Jun 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन उप्र के प्रथम प्रांतीय अधिवेशन की तैयारियां, वृंदावन में होगा 27 जनवरी को

by Raju Chaurasia • December 31, 2021
Advertisement
Ad

संवाददाता
मथुरा। वृंदावन में 27 जनवरी को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन उप्र के प्रथम प्रांतीय अधिवेशन की तैयारियां शुरु हो गई हैं।  कोर ग्रुप की बैठक में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय संयोजक (संगठन) अजयकांत गर्ग ने बताया कि  जीएलए विश्वविद्यालय के सीएफओ विवेक अग्रवाल एवं  कृष्ण मुरारी अग्रवाल को मुख्य संयोजक मनोनीत किया है। सह संयोजक अवधेश अग्रवाल गया वाले, अनुराग मित्तल प्रेस वाले एवं नरेंद्र अग्रवाल मुकुट वाले को मनोनीत किया है।

बैठक में जिला अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल ,जिला महामंत्री अनुराग मित्तल ने राष्टÑीय संयोजक, नवनियुक्त सभी संयोजक, सहसंयोजक का स्वागत किया गया। संयोजक विवेक अग्रवाल ने बताया कि भारतवर्ष से अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के सभी प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री के साथ ही उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले से पदाधिकारी कार्यक्रम में भाग लेंगे। साथ ही कार्यक्रम में समाज के मंत्रियों, विधायकों एवं सांसदों को भी आमंत्रित किया जाएगा। इसकी रूपरेखा अतिशीघ्र बना ली जाएगी इस अवसर पर अखिल अग्रवाल खांड वाले, राजकुमार अग्रवाल बर्तन वाले, आशीष अग्रवाल पेड़ा वाले, जितेंद्र अग्रवाल मैदा वाले, देवेंद्र अग्रवाल एवं अतुल बंसल आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.